दिवाली का त्योहार हो और घर में तरह-तरह के पकवान और नमकीन न बनें, ऐसा कैसे हो सकता है! इस खास मौके पर मेहमानों के स्वागत के लिए अगर आप कुछ चटपटा और कुरकुरा बनाना चाहते हैं, तो नमकपारे एक बेहतरीन विकल्प हैं। मैदा और कुछ मसालों की मदद से बनने वाला यह स्नैक खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसकी खासियत है कि एक बार खाने के बाद हाथ अपने आप अगले टुकड़े की तरफ बढ़ जाता है। तो आइए जानते हैं घर पर एकदम खस्ता और कुरकुरे नमकपारे बनाने की आसान विधि।
कुरकुरे नमकपारे बनाने के लिए सामग्री
आधा किलो मैदा, दो चम्मच तेल, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच अजवाइन, एक चम्मच ऑरगैनो, नमक स्वाद अनुसार, तलने के लिए सामग्री
कुरकुरे नमकपारे बनाने की विधि:
-
पहला स्टेप: कुरकुरे नमकपारे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बड़े बर्तन में आधा किलो मैदा लें और उसमें एक चम्मच जीरा, एक चम्मच अजवाइन, एक चम्मच ऑरगैनो, नमक स्वाद अनुसार और चार चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
-
दूसरा स्टेप: तेल को मैदे में तब तक मलना है कब तक वह अच्छी तरह से मिल न जाएं। मुट्ठी में मैदा लेकर बांधने पर वह लड्डू की तरह बंधना चाहिए, इससे पता चलता है कि मोयन बिल्कुल सही है। बता दें मोयन करने से नमक पारे एकदम फूले फूले बनते हैं।
-
तीसरा स्टेप: अब, थोड़ा पानी डालकर इसे आटे की तरह गूंथ लें। जब वह गूंथ जाए तब उसे कॉटन के कपड़े से ढककर दस मिनट के लिए रख दें। तय समय के बाद, अब इसकी लोई बनाकर रोटी की तरह बेल लें और फिर चाक़ू से डायमंड शेप में काटें।
- चौथा स्टेप:अब एक कड़ाही में तेल डालें और नमक पारे को अच्छी तरह से ब्राउन होने तक तलें। इस दौरान गैस की आंच मीडियम रखें। जब ब्राउन हो जाए तब, इसे एक टाइट कंटेनर जार में रखें। इसके अलावा, आप घर पर बेसन की दानेदार बर्फी भी बना सकते हैं, नोट करें इसकी विधि
Latest Lifestyle News