A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मेदू वड़ा अंदर से सॉफ्ट और बाहर से बनेगा क्रिस्पी, बस बैटर में मिला लें ये एक चीज, नोट करें विधि

मेदू वड़ा अंदर से सॉफ्ट और बाहर से बनेगा क्रिस्पी, बस बैटर में मिला लें ये एक चीज, नोट करें विधि

medu vada recipe: मेदू के बैटर में इस चीज को मिलकार आप क्रिस्पी और सॉफ्ट मेदू वड़ा बना सकते हैं, चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

मेदू वड़ा- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM - RASHMKIA मेदू वड़ा

अगर आपके मेदू वड़े बाहर से तो क्रिस्पी बनते हैं लेकिन अंदर से सॉफ्ट और फूले हुए नहीं बन पाते, तो बैटर में एक छोटी-सी चीज मिलाकर आप इसका स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर बना सकते हैं। सही तरीके से तैयार किया गया बैटर मेदू वड़े को बाहर से कुरकुरा और अंदर से बेहद मुलायम बनाता है। आइए जानते हैं हॉटेल स्टाइल मेदू वड़ा बनाने की आसान विधि।

मेदू वड़ा बनाने के लिए सामग्री

दो कप उड़द की दाल, दो चम्मच चावल का आटा, 2 हरी मिर्च, धनिया पत्ती, कुटी हुई अदरक, 1 करी पत्ता, 5-10  काली मिर्च, नमक स्वादअनुसार, तेल, पानी

क्रिस्पी मेदू वड़ा बनाने की विधि?

  • पहला स्टेप: एक ग्राइंडर में, भीगी हुई उड़द दाल डालें और उसे पीसकर एक चिकना घोल बना लें; पीसते समय थोड़ा पानी भी डालें। (दाल को आठ घंटे के लिए भिगोकर रखें)

  • दूसरा स्टेप: इस मिश्रण को एक बड़ी थाली में निकाल लें। इसमें कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अदरक, करी पत्ती डालें और अच्छी तरह मिला लें। मेदू कुरकुरा बना इसलिए बैटर में दो चम्मच चावल का आटा मिलाएं।

  • तीसरा स्टेप: अब, इसमें कुटी हुई काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें, और सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिला लें। बैटर को कम से कम 10 मिनट तक फेंटें। फेंटने से मेदू वड़ा फुला हुआ बनता है।

  • चौथा स्टेप: अब, एक कटोरी में पानी लें। अपने दोनों हाथों पर थोड़ा पानी लगा लें। अपने हाथ में थोड़ा घोल लें और उसे गोल आकार दें। अपने अंगूठे से बीच में एक छेद बना लें। मेदू वड़ा का आकार देने के लिए छन्नी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • पांचवां स्टेप: एक कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, तो वड़ा को गरम तेल में सावधानी से डालें।

  • छटवां स्टेप: जब वड़ा हल्का सुनहरा हो जाए, तो उसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेक लें। वड़ा को मध्यम आंच पर ही तलें, ताकि वह अंदर से भी अच्छी तरह पक जाए।

  • सातवां स्टेप: इसे निकालकर किचन टिश्यू पर रख लें। इन्हें दोबारा तलें, ताकि ये एकसार रूप से कुरकुरे और सुनहरे रंग के हो जाएं। अतिरिक्त तेल निकालने के लिए इन्हें किचन टिश्यू पर निकाल लें।

  • आठवां स्टेप: मेदू वड़ा को गरमागरम सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसें।

Latest Lifestyle News