1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खाने का स्वाद दोगुना कर देगी खजूर-टमाटर की खट्टी मीठी चटनी, नोट करें आसान रेसिपी

खाने का स्वाद दोगुना कर देगी खजूर-टमाटर की खट्टी मीठी चटनी, नोट करें आसान रेसिपी

खजूर-टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाती है। चलिए नोट कर लें इसकी आसान रेसिपी

खजूर टमाटर की खट्टी मीठी चटनी रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @75GREATRASOI खजूर टमाटर की खट्टी मीठी चटनी रेसिपी

खाने के साथ अगर चटनी मिल जाए तो साधारण खाना भी और ज्यादा स्वादिष्ट लगने लगता है। खासकर खट्टी-मीठी चटनी का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। अगर आप भी रोज एक जैसी चटनी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई करें। खजूर और टमाटर से बनी खट्टी-मीठी चटनी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि इसे आप समोसे, कचौड़ी, पकौड़े, पराठे या स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं। खजूर और गुड़ इसकी मिठास बढ़ाते हैं, जबकि टमाटर और अमचूर पाउडर चटनी को हल्का खट्टापन देते हैं। इसमें डाले गए मसाले इसका स्वाद और भी मजेदार बना देते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट खजूर-टमाटर की चटनी बनाने की आसान रेसिपी।

खजूर-टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी बनाने के लिए सामग्री

टमाटर 4, खजूर 5, तेल 1 चम्मच, जीरा आधा चम्मच, सौंफ आधा चम्मच, मेथी दाना आधा चम्मच, तेज पत्ता 1, दालचीनी 1, कश्मीरी लाल मिर्च आधा चम्मच, गरम मसाला , नमक,  काला नमक, किशमिश 1 tbsp, जीरा पाउडर ½ tsp, सौंठ पाउडर ¼ tsp, गुड़ ½ cup, काजू 1 tbsp, इलाइची 1, अमचूर पाउडर 2 tsp ऐसे बनाएं खजूर-टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी

खजूर-टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी बनाने की विधि

  • सबसे पहले टमाटर और खजूर को छोटे टुकड़ों में काट लें। कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा, सौंफ, मेथी दाना, तेज पत्ता और दालचीनी डालें। मसाले चटकने लगें तो कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं।

  • अब इसमें खजूर, किशमिश, कश्मीरी लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक, काला नमक, जीरा पाउडर और सौंठ पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद गुड़ डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक टमाटर और खजूर अच्छी तरह गल न जाएं।

  • मिश्रण को थोड़ा ठंडा करके मिक्सी में पीस लें। अब चटनी को दोबारा कड़ाही में डालकर अमचूर पाउडर और काजू मिलाएं। 1-2 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें। तैयार है आपकी स्वादिष्ट खजूर-टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी। इसे गर्मागर्म पकौड़े, समोसे, कचौड़ी या पराठे के साथ सर्व करें।

Latest Lifestyle News