1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम की भूख को मिटाने के लिए झटपट बनाएं कॉर्न चिली चीज टोस्ट, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

शाम की भूख को मिटाने के लिए झटपट बनाएं कॉर्न चिली चीज टोस्ट, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

शाम को अगर आप तुरंत बनने वाली किसी रेसिपी की तलाश कर रहे हैं तो कॉर्न चिली चीज टोस्ट बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी

कॉर्न चिली चीज टोस्ट रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कॉर्न चिली चीज टोस्ट रेसिपी

अगर आपको शाम के समय झटपट बनने वाली रेसिपी खाने का मन कर रहा है तो आप कॉर्न चिली चीज टोस्ट बना सकते हैं। यह रेसिपी न सिर्फ मिनटों में बनकर तैयार होती है बल्कि इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब लगता है। ख़ास बात यह है कि यह रेसिपी बच्चों से लेकर बूढ़ों सबको खूब पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं कॉर्न चिली चीज टोस्ट

कॉर्न चिली चीज टोस्ट के लिए सामग्री

ब्रेड स्लाइस - 3 से 4, चीज़ आधा कप, शिमला मिर्च आधा कप, प्याज़ आधा कप, उबले हुए स्वीट कॉर्न आधा कप, मिक्स हर्ब्स 1 छोटा चम्मच, ऑर्गैनों आधा छोटा चम्मच, चिली फ्लेक्स 1 छोटा चम्मच, काली मिर्च आधा छोटा चम्मच, चाट मसाला आधा छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, बटर 2 बड़े चम्मच

कॉर्न चिली चीज टोस्ट बनाने की विधि 

पहला स्टेप: कॉर्न चिली चीज टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले कॉर्न को पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाले लें। जब कॉर्न उबल जाए तो उसे ठंडा करें। अब एक बड़े बाउल में आधा कप उबले हुए स्वीट कॉर्न, आधा कप चीज़, आधा कप शिमला मिर्च, आधा कप प्याज़, 1 छोटा चम्मच मिक्स हर्ब्स, आधा छोटा चम्मच ऑर्गैनों, 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स , आधा छोटा चम्मच काली मिर्च, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला और स्वाद अनुसार नमक चम्मच डालकर सभी सामग्री को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अगर आपको कॉर्न के पकोड़े पसंद हैं तो आप यह रेसिपी फॉलो कर सकते हैं

दूसरा स्टेप: अब एक ब्रेड लें और उसके ब्राउन सिरे को काट दें। आप चाहें तो इस स्टेप को स्किप भी कर सकते हैं। अब गैस ऑन कर पैन रखें और उसपर बटर डालकर अच्छी तरह से स्प्रेड करें। अब उसपर दो ब्रेड रखें और अच्छी तरह से सेंकें। अब, दोनों ब्रेड पर कॉर्न की फीलिंग डालें और एक ढक्कन से पैन को ढक दें। गैस की आंच मीडियम ही रखें। दो मिनट बाद, ढक्कन हटा दें। आप देखेंगे चीज़ ब्रेड पर अच्छी तरह से पिघल गया होगा। अब \उसे एक प्लेट पर निकालें और अपनी मंस पसंद शेप में काटें। अब टमाटर सॉस के साथ इसक लुत्फ़ उठायें। (अगर आपके पास सैंडविच मेकर है तो उसमें भी आप यह रेसिपी मिनटों में बना सकते हैं)

Latest Lifestyle News