A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बेसन का चीला बनाने के लिए कौन सी सामग्री चाहिए? जानें दो लोगों के लिए कितनी होनी चाहिए मात्रा?

बेसन का चीला बनाने के लिए कौन सी सामग्री चाहिए? जानें दो लोगों के लिए कितनी होनी चाहिए मात्रा?

अगर आपको भी सुबह नाश्ते में बेसन का चीला खाने का मन कर रहा है तो चलिए जानते हैं इसमें दो लोगों के लिए कितनी सामग्री का इस्तेमाल होगा?

बेसन का चीला - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @ बेसन का चीला

बेसन का चीला एक स्वादिष्ट, हेल्दी और झटपट बनने वाला नाश्ता है, जिसे लोग सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर शाम के स्नैक्स तक बड़े चाव से खाते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और कम समय में आसानी से तैयार हो जाता है। लेकिन अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि दो लोगों के लिए कितना बेसन और बाकी सामग्री लेनी चाहिए, ताकि चीला न ज्यादा पतला बने और न ही कम पड़े। अगर आप भी परफेक्ट बेसन चीला बनाना चाहते हैं, तो यहां जानिए सही मात्रा और आसान रेसिपी।

दो लोगों के लिए बेसन चीला बनाने की सामग्री

बेसन 1 कप, 1 प्याज बारीक कटा  टमाटर बारीक कटा 1 छोटा, हरी मिर्च  1, हरा धनिया 2 चम्मच, अजवाइन आधा चम्मच, हल्दी आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, नमक स्वादानुसार, पानी  जरूरत के अनुसार, तेल या घी चीला सेंकने के लिए

बेसन का चीला बनाने की आसान विधि

  • पहला स्टेप : बेसन का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन डालें और उसमें धीरे-धीरे पानी मिलाकर स्मूद घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा।

  • दूसरा स्टेप: अब इसमें बारीक प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और अजवाइन डालकर अच्छे से मिक्स करें।

  • तीसरा स्टेप: नॉनस्टिक या लोहे का तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाएं। अब, एक करछी बैटर डालकर गोल आकार में पतला फैलाएं।

  • चौथा स्टेप:  थोड़ा तेल डालकर चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें।

  • पांचवां स्टेप: अब, तैयार बेसन चीला को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही के साथ सर्व करें।

बेसन का चीला खाने के फायदे

बेसन का चीला एक बेहद पौष्टिक, प्रोटीन से भरपूर और हल्का भारतीय नाश्ता है। यह वजन घटाने, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और पाचन को दुरुस्त बनाने में बहुत फायदेमंद है। 

Latest Lifestyle News