1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गुड़हल वाली ग्रीन टी पीने के फायदे, ताजा फूलों से भी बना सकते हैं ये हर्बल टी, जान लें पीने का सही तरीका

गुड़हल वाली ग्रीन टी पीने के फायदे, ताजा फूलों से भी बना सकते हैं ये हर्बल टी, जान लें पीने का सही तरीका

Gudhal ki Chai Ke Fayde: फूलों की चाय सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। आप ताजा गुड़हल के फूलों से घर में ग्रीन टी बना सकते हैं। आइये जानते हैं गुड़हल की चाय के फायदे और बनाने का तरीका।

गुड़हल की चाय के फायदे- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK गुड़हल की चाय के फायदे

अगर आप ग्रीन टी पीने के शौकीन हैं तो एक बार गुड़हल की चाय बनाकर जरूर पीएं। गुड़हल की चाय (Hibiscus tea) कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। वैसे तो बाजार में गुड़हल की चाय आसानी से मिल जाती है, लेकिन अगर आपके घर में गुड़हल का पौधा है तो ताजा फूलों को तोड़कर भी चाय बना सकते हैं। गुड़हल की चाय एकदम लाल बनती है और ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। बीपी कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल घटाने में गुड़हल की चाय अच्छी मानी जाती है। आइये जानते हैं गुड़हल की चाय पीने के फायदे और गुड़हल के फूलों से चाय बनाने का सही तरीका क्या है?

गुड़हल के फूलों की चाय कैसे बनाएं?

घर में आसानी से गुड़हल की चाय बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक पैन में 2 कप पानी डालकर उबालना है। पानी में 2-3 गुड़हल के फूल अच्छी तरह से धोकर डाल दें। अब इसे उबलने दें। जब पानी करीब आधा जल जाए तो गैस बंद कर दें। आप चाहें तो पानी को उबाल लें और फिर उसमें गुड़हल के फूल डालकर थोड़ी देर ढककर छोड़ दें। सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाएगी आपकी गुड़हल की चाय, इसे छानकर ऐसे ही पी लें। गुड़हल की चाय का स्वाद हल्का खट्टा होता है। आप चाहें तो इसमें स्वाद के लिए शहद भी मिला सकते हैं।

गुड़हल की चाय के फायदे

  1. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से भी गुड़हल की चाय पीने के फायदे बताए गए हैं। गुड़हल की चाय पीने से हाइपरटेंशन यानि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।

  2. गुड़हल की चाय पीने से बीपी और कोलेस्ट्रॉल दोनों कंट्रोल होते हैं। गुड़हल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो रक्त वाहिकाओं को आराम देते हैं और ब्लड प्रेशर को नेचुरली ठीक करने का काम करते हैं। इसे बैड कोलेस्ट्रॉल कम और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इससे हार्ट हेल्थ में सुधार आता है।

  3. गुड़हल के फूल में एंटीऑक्सीडेंट काफी ज्यादा होते हैं। गुड़हल की ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में जमा हुआ अतिरिक्त पानी और नमक बाहर निकल जाता है। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है।

  4. गुड़हल की ग्रीन टी लो कैलोरी वाली होती है इसे आप रोजाना 1-2 कप पी सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी गुड़हल ग्रीन टी फायदेमंद है। इस हर्बल चाय को पीने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है। ब्लड शुगर स्थिर रहता है।

  5. गुड़हल की चाय लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसे पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर बीमारियों से दूर रहता है। दिन में 1 गुड़हल की चाय पीने से शरीर को फायदे ही फायदे मिल सकते हैं। त्वचा और बालों के लिए भी ये गुड़हल की चाय अच्छा है।

गुड़हल की चाय के नुकसान

आयुर्वेद में गुड़हल की चाय को फायदेमंद बताया गया है, लेकिन किसी भी चीज का ज्यादा सेवन फायदे की जगह नुकसान भी कर सकता है। इसलिए 1 दिन में 1 से 2 कप गुड़हल की चाय से ज्यादा न पीएं। अगर किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो पहले डॉक्टर की सलाह लें। प्रेग्नेंट महिलाएं किसी भी चीज का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

 

Latest Lifestyle News