Vegetables for eyesight improvement: आजकल छोटे-छोटे बच्चों की भी आंखें कमजोर हो रही हैं। ये असल में डाइट से जुड़ी कमियों के कारण होता है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप अपने बच्चों की डाइट सबसे पहले ठीक करें। डाइट की बात करें तो आंखों के लिए सबसे जरूरी है हरी सब्जियों का सेवन। दरअसल, ये मौसम हरी सब्जियों का है और इन सब्जियों को खाना आंखों की सेहत को सही रखने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। तो, आइए हम आपको बताते हैं कुछ सब्जियों के बारे में जिनका सेवन आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां-Vegetables for eyesight improvement
1. बथुआ का साग
बथुआ का साग, आंखों की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें पॉलीफेनोल्स और कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने और इसे हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये कॉर्निया की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
2. शिमला मिर्च
शिमला मिर्च में विटामिन सी होता है जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा इसके ग्रीन एंटीऑक्सीडेंट्स इसके सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसलिए बच्चों को शिमला मिर्च सलाद और सब्जी बना कर जरूर खाने को दें।
3. गाजर
गाजर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है, जो कि आंखों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। खास बात ये है कि ये कैरोटीनॉयड और ल्यूटिन से भी भरे होते हैं। जो आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और ब्रेन हेल्थ को सही रखने में मदद करते हैं। तो, सर्दियों में बच्चों को गाजर सलाद के रूप में खिलाएं या फिर सूप बना कर दें।
4. पालक
पालक में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है। बच्चे पालक खाने के लिए मानते नहीं हैं। ऐसे में आप बच्चों को पालक का सूप, पालक वाली दाल और पालक पराठा बना कर खिला सकते हैं। ये उनकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।
5. शकरकंद
शकरकंद सर्दियों के मौसम में बाजार में बहुत ज्यादा होता है। शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी और ल्यूटिन होता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। तो, सर्दियों में बच्चों को ये सब्जियां जरूर खिलाएं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News