ठंडी तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स: गर्मियां आ गई हैं और हर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है। ऐसी स्थिति में जितना हो सके आपको अपने शरीर को ठंडा रखने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे में हम आपको कहें कि आपको ठंडी तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए तो क्या आप भरोसा करेंगे। तो, आपको बता दें कि ठंडी तासीर वाले ये ड्राई फ्रूट्स आपके लिए हेल्दी हो सकते हैं। तो, जानते हैं क्या हैं ये ठंडी तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स (which dry fruit is cold for body)
गर्मियों में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए-Dry fruits for summer season in hindi
1. खजूर-Dates
खजूर की प्रकृति ठंडा और सुखदायक होती है और ये शरीर को एनर्जी देती है। इतना ही नहीं खजूर फाइबर से भी भरपूर है जो कि आपके हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करने के लिए आयरन अवशोषण को बढ़ावा देता है। तो, गर्मियों में आप दिन भर में खाने के बाद 2 ये 4 खजूर खा सकते हैं।
2. किशमिश-Raisins
किशमिश गर्मियों में भी पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसकी खास बात ये है कि जब आप इसे भिगोकर खाते हैं तो ये आपके पेट को ठंडा कर देता है और पाचन क्रिया को तेज करता है। इसके अलावा ये आपके शरीर में मेटाबोलिज्म को तेज करता है और इस तरह ये गर्मियों में कब्ज की समस्या से भी बचाता है।
Image Source : freepikkismis
3. खुबानी-Apricot
खुबानी का सेवन, शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। खुबानी को नाश्ते में शामिल करना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। ये पहले तो शरीर में फैट और ट्राइग्लिसराइड कंट्रोल करने में मदद करता है। दूसरा, ये ब्रेन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। तो, खुबानी को रातभर पानी में भिगोकर रखें, सुबह उसकी स्मूदी बनाएं या फिर इसे ऐसे ही खाएं।
4. अंजीर-Fig
अंजीर का सेवन हड्डियों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि हड्डियों जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। इसके अलावा अंजीर खाना पेट को हेल्दी रखने के साथ वजन घटाने में भी मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको अंजीर का सेवन करना चाहिए।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News