A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ड्राई फ्रूट लस्सी के लिए कौन सी सामग्री चाहिए? जानें क्या है बनाने का तरीका?

ड्राई फ्रूट लस्सी के लिए कौन सी सामग्री चाहिए? जानें क्या है बनाने का तरीका?

ड्राई फ्रूट लस्सी का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। गर्मियों में इसका सेवन पेट को ठंडक देता है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह ड्रिंक रेसिपी?

ड्राई फ्रूट लस्सी - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @KITCHEN KALA ड्राई फ्रूट लस्सी

गर्मियों में पेट को ठंडक देने के लिए लोग नींबू पानी से लेकर कई तरह के ड्रिंक का सेवन करते हैं। अगर आप भी इस उमस भरे मौसम में अपने आप को हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो लस्सी को भी अपनी ड्रिंक रेसिपीज़ में ज़रूर शामिल करें। यह उमस भरे मौसम में इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर बनाए रखकर डिहाइड्रेशन से बचाती है। आज हम आपको ड्राई फ्रूट लस्सी की रेसिपी बताएंगे। यह स्वाद में बेहद टेस्टी लगती है। साथ ही इसे बनाना बेहद आसान होता है। तो अगर आप भी घर पर यह स्वाद से भरपूर लस्सी बनाना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

ड्राई फ्रूट लस्सी बनाने के लिए सामग्री

दूध 500 ग्राम, कस्टर्ड पाउडर तीन चम्मच, तीन चम्मच दही, 50 ग्राम चीनी, तीन चम्मच मक्खन, 12 बादाम, 12 पिस्ता, 12 काजू, 1 हरी इलायची, कुछ केसर के धागे, बारीक कटे हुए ड्राइफ्रूट्स, ज़रूरत अनुसार पानी

कैसे बनाएं ड्राई फ्रूट लस्सी?

  • पहला स्टेप: ड्राई फ्रूट लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले थोड़े से दूध में तीन चम्मच कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 

  • दूसरा स्टेप: अब एक गैस ऑन  कर एक बड़े बर्तन में आधा लीटर दूध डालें और अच्छी तरह से गर्म करें। जब दूध गर्म हो जाए तो एक छोटी कटोरी में कुछ केसर के धागे डालें और उसे अच्छी तरह घुलने दें।

  • तीसरा स्टेप: जब दूध अच्छी तरह गरम हो जाए तब उसमें कस्टर्ड पाउडर और केसर वाल दूध डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इससे कलर बहुत अच्छा बनता है। गैस बंद कर दें। 

  • चौथा स्टेप:  अब दूध को हल्का ठंडा होने दें। जब दूध हल्का सा गर्म हो तब उसमें तीन चम्मच दही का जामन डालें। और अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसे जमने के लिए दस से बारह घंटे के लिए रख दें। 

  • पांचवां स्टेप: तय समय के बाद चेक करें। दही जम गया होगा। जब दही जम जाए तो अब उसे अच्छी तरह से फेंटें। इतना फेंटना है कि उसमें कोई लम्पस न रहे और थोड़ा पानी डालें। 

  • छटवां स्टेप: अब इसमें बारीक कटे बादाम, पिस्ता, काजू और हरी इलायची को डालें और मिक्स करें। अब एक गिलास में लस्सी को डालें और ऊपर से एक चम्मच मक्खन और गार्निशिंग के लिए ड्रायफ्रूट्स डालें।

Latest Lifestyle News