चिली पनीर एक ऐसी रेसिपी है जिसका स्वाद ज़्यादातर लोगों को पसंद आता है। लेकिन, घर पर बनाते समय अक्सर रेस्टोरेंट वाला टेस्ट नहीं मिल पाता है। दरअसल, होटल स्टाइल चिली पनीर बनाने के लिए सही सामग्री की जानकारी होनी चाहिए। अगर एक दो मसाले भी कम हुए तो इसका स्वाद खराब हो सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं चिली पनीर बनाने के लिए किन सामग्री की ज़रूरत होती है? साथ ही इसे कैसे बनाएं?
चिली पनीर बनाने के लिए सामग्री:
चिली पनीर बनाने के लिए आपको मैदा, कॉर्न स्टार्च, नमक, पनीर, तेल, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च, सेलेरी, प्याज, शिमला मिर्च, सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस, चीनी और स्प्रिंग अनियन जैसे सामग्री की ज़रूरत होगी।
चिली पनीर बनाने के लिए कितनी मात्रा में चाहिए सामग्री?
-
बैटर के लिए सामग्री: 2 बड़े चम्मच मैदा, 1 बड़ा चम्मच कॉर्न स्टार्च, एक चुटकी नमक, ¼ कप पानी,1 बड़ा चम्मच कॉर्न स्टार्च (पनीर की कोटिंग के लिए), 250 ग्राम पनीर, टुकड़ों में कटा हुआ, तलने के लिए तेल
-
चिली पनीर सॉस के लिए सामग्री: 1 बड़ा चम्मच तेल, 1 बड़ा चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ, 1 बड़ा चम्मच लहसुन, बारीक कटा हुआ, 2 सूखी लाल मिर्च, 1 बड़ा चम्मच सेलेरी, चार टुकड़ों में कटा हुआ 1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ 1 छोटा शिमला मिर्च, 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस, 1 बड़ा चम्मच ग्रीन चिली सॉस, 1 छोटा चम्मच चीनी, 1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर,, मुट्ठी भर स्प्रिंग अनियन
चिली पनीर बनाने की विधि:
-
पहला स्टेप: पनीर की कोटिंग के लिए, एक बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर, नमक और पानी डालें। अब इन्हें अच्छी तरह मिलाएं।
-
दूसरा स्टेप: अब, पनीर के टुकड़ों पर हल्का कॉर्न स्टार्च डालें और अच्छी तरह लपेट लें। बैटर में पनीर को डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि पनीर के सभी टुकड़े कोट हो जाएं।
-
तीसरा स्टेप: अब, कोट किए हुए पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। तलने के बाद उन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें। इससे एक्स्ट्रा तेल अच्छी तरह से ऑब्ज़र्व हो जाएगा।
-
चौथा स्टेप: अब, एक पैन में तेल गरम करें और उसमें अदरक, लहसुन, लाल मिर्च और सेलेरी डालें। इन्हें कुछ मिनटों तक भूनें।
-
पांचवां स्टेप: इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालें और जब प्याज हल्का ब्राउन हो जाए तब सोया सॉस डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
-
छटवां स्टेप: अब, इसमें ग्रीन चिली सॉस और स्वीट एंड सॉर सॉस डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब, थोड़ा सा पानी और चीनी डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक चीनी घुल न जाए।
-
सातवां स्टेप: अब थोड़े से पानी में कॉर्न फ्लोर मिलाएं और इसे भी डालें। सॉस गाढ़ा होने तक इसे आपको पकाना है। अब, तले हुए पनीर के टुकड़े और स्प्रिंग अनियन डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। आखिर में स्प्रिंग अनियन से गार्निश करें और परोसें।
Latest Lifestyle News