1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बाजार से क्यों खरीदना? घर पर बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी साबूदाना पापड़, नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

बाजार से क्यों खरीदना? घर पर बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी साबूदाना पापड़, नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अगर आपको पापड़ का स्वाद पसंद आता है तो आप घर पर क्रिस्पी साबूदाना पापड़ आसानी से बना सकते हैं, चलिए नोट कर लीजिए रेसिपी

साबूदाना पापड़ रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV साबूदाना पापड़ रेसिपी

अगर खाने के साथ पापड़ मिल जाए तो क्या कहना और अगर वह साबूदाने का हो तो टेस्ट और भी बढ़ जाता है। खास बता यह है कि आप साबूदाने का क्रिस्पी पापड़ आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज़्यादा सामग्री की भी ज़रूरत नहीं होगी। तो, आइए जानते हैं घर पर साबूदाना पापड़ बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

साबूदाना पापड़ के लिए सामग्री:

  • साबूदान सामग्री: 1 कटोरी साबूदाना, 2 बाउल पानी (भिगोने के लिए), 4 बाउल पानी (उबलते हुए)

  • मसाला के लिए सामग्री: नमक आधा छोटा चम्मच, चिली फ्लेक्स एक छोटा चम्मच, जीरा आधा छोटा चम्मच, काली मिर्च आधा छोटा चम्मच, हरा धनिया एक बड़ा चम्मच

साबूदाना पापड़ बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: साबूदाना पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी साबूदाना लें और उसे एक बड़े बर्तन में डालें। अब उस बर्तन में दो गिलास पानी डालकर चार से पांच घंटे के लिए भिगोकर रख दें।चार घंटे बाद साबूदाना अच्छी तरह से फूल जाएगा।

  • दूसरा स्टेप: तय समय के बाद, गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें और उसमें चार गिलास पानी डालें। जब पानी उबलने लगे तब उसमें भिगोए हुए साबूदाना को पानी सहित डालें। अब साबूदाना को अच्छी तरह से पकाएं। इसे तब तक पकाना है जब तक साबूदाना ट्रांसपेरेंट न हो जाए।साबूदाना चलाते समय गैस की आंच स्लो रखें ताकि वह कड़ाही में चिपके न, इस बात का आपको खास ध्यान रखना है।जब साबूदाना का पानी एकदम सुख जाए और वह फूलकर थिक हो जाए तब गैस बंद कर दें।

  • तीसरा स्टेप: अब एक बाउल में आधा छोटा चम्मच नमक, एक छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च, एक बड़ा चम्मच हरी धनिया की पत्तियां डालकर आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस मिश्रण को साबूदाना में डालें और एक बार फिर से उसे अच्छी तरह से चलाएं।

  • चौथा स्टेप:अब साबूदाना का मिश्रण एक प्लास्टिक की शीट पर करछी की मदद से गोल गोल शेप में डालें। इसी तरह सभी मिश्रण को शीट पर डालें और फिर रात भर पंखे के नीचे सूखने के लिए रख दें।अगली सुबह पापड़ को पलट दें और धूप में रखें। जब धूप में अच्छी तरह से सूख जाए तब इसे एक एयर टाइट कंटेनर में डालकर रख दें।

  • पांचवां स्टेप: जब भी आपका पापड़ खाने का मन करें आप इसे निकालकर तेल में तल लें आपका क्रिस्पी और कुरकुरा पापड़ बनकर तैयार हो जाएगा।

Latest Lifestyle News