India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 19, 2016 10:47 pm IST, Updated : Jun 19, 2016 11:03 pm IST
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हम क्या नहीं करते है। जिससे कि उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहे, लेकिन हमारी जरा सी गलती हम पर अधिक भारी पड सकती है, क्योंकि अगर भगवान की पूजा में कोई गलत तरीके से पूजा कि तो उसका फल हमारे लिए हानिकारक हो सकता है। जानिए
shivling
जब भी भगवान शिव की पूजा करें तो इस बात का ध्यान रहे कि पंचामृत, दूध, दही आदि कांसे के बर्तन पर न रखे। इससे आपको दोष पड़ेगा। साथ ही आपकी पूजा का कोई प्रभाव नहीं होगा।
भगवान शिव को कभी तुलसी न चढ़ाए। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि तुलसी को भगवान विष्णु की पत्नी माना गया है। जिसके कारण इन्हे विष्णुजी तथा उनके अवतारों के अलावा और किसी देवता में अर्पित नहीं किया जा सकता है।
शिव की पूजा में बिल्वपत्र का विशेष महत्व है। साथ ही इस बात का ध्यान रहे कि कभी भी कटे-फटे बिल्वपत्र भगवान को न चढाए। इसका फल आपको उल्टा मिलेगा। इसीलिए जब भी भगवान को बिल्व पत्र चढाए तो धोकर और देखकर चढ़ाए। जिससे कि उनकी कृपा आ पर हमेशा बनी रहे।