Vastu Tips: डाइनिंग रूम में कराएं इस रंग का पेंट, इंटीरियर में लगा देंगे चार-चांद
Vastu Tips: डाइनिंग रूम में कराएं इस रंग का पेंट, इंटीरियर में लगा देंगे चार-चांद
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 04, 2021 07:03 am IST, Updated : Oct 04, 2021 05:24 pm IST
बैठक जहां पर आराम से बैठकर हम दूसरों से बात कर सकें और चाय की चुस्कियां ले सकें। बैठक कक्ष बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है।
Image Source : FREEPIK.COMbest color for dining room o
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बैठक यानि कि डाइनिंग रूम के रंग के बारे में। बैठक जहां पर आराम से बैठकर हम दूसरों से बात कर सकें और चाय की चुस्कियां ले सकें। बैठक कक्ष बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है।
जब घर में कोई मेहमान या कोई आस-पड़ोस का आता है तो उसे बैठक या शयनकक्ष में ही बिठाया जाता है। इसलिए बैठक कक्ष में रंग का चयन करते समय अपने साथ- साथ दूसरों की पसंद या नापसंद का भी ख्याल रखना चाहिए।
बैठक में ऐसे रंग का प्रयोग करना चाहिये जो बैठक के इंटीरियर में चार चांद लगा दें। बैठक में सफेद, गुलाबी, पीला, क्रीम, हल्का भूरा रंग या फिर हल्के नीले रंग का चुनाव करना चाहिए।