1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में इस तरह का ड्रैगन रखने से पड़ेगा बुरा असर, जरूर ध्यान रखें ये बातें

Vastu Tips: घर में इस तरह का ड्रैगन रखने से पड़ेगा बुरा असर, जरूर ध्यान रखें ये बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 30, 2021 06:49 am IST,  Updated : Sep 30, 2021 12:21 pm IST

ड्रैगन ऊर्जा का प्रतीक है। चाइनिज वास्तु में इसे सौभाग्य को बढ़ाने वाला कहा गया है। इसलिए घर में ड्रैगन की मूर्ति या उसका कोई चित्र लगाना अच्छा माना जाता है।

 fengshui dragon at home:- India TV Hindi
 fengshui dragon at home: Image Source : PIXABAY.COM

वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए ड्रैगन संबंधित मूर्ति रखने के बारे में। ड्रैगन ऊर्जा का प्रतीक है। चाइनिज वास्तु में इसे सौभाग्य को बढ़ाने वाला कहा गया है। इसलिए घर में ड्रैगन की मूर्ति या उसका कोई चित्र लगाना अच्छा माना जाता है। 

ड्रैगन की मूर्ति या तस्वीर को चुनते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आप लकड़ी, चीनी मिट्टी या फिर क्रिस्टल का ड्रैगन खरीद सकते हैं। लेकिन मैटल और सोने का ड्रैगन अच्छा नहीं माना जाता। 

मिट्टी के फूलदान पर बना हरे रंग का ड्रैगन भी शुभ माना जाता है। इसे आप किसी को गिफ्ट भी कर सकते हैं। इसके अलावा ड्रैगन के जोड़ों की तस्वीर भी लगा सकते हैं. घर की समृद्धि को बढ़ाने के लिए ड्रैगन का जोड़ा सबसे अच्छा तरीका है।

इस दिशा में रखें ड्रैगन
आखिर ड्रैगन को किस दिशा में लगाएं ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे। ड्रैगन को कभी भी ऊंचाई पर नहीं रखना चाहिए और न ही बेडरूम में। क्योंकि इससे परिवार के लोगों में मानसिक तनाव और बेचैनी बनी रहती है। अलग-अलग ड्रैगन के हिसाब से अलग-अलग दिशाएं तय है।

लकड़ी के ड्रैगन को दक्षिण-पूर्व या पूर्व में, जबकि क्रिस्टल के ड्रैगन को दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम में रखें और पढ़ने वाले बच्चे इसे अपनी स्टडी टेबल पर रखें। जबकि ड्रैगन के जोड़ों को पूर्व दिशा में रखने से काफी फायदा होगा |

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

Vastu Tips: किचन में रखे बर्तन भी बिगाड़ सकते हैं आपका भविष्य, इन बर्तनों को हटा दें तुरंत

Vastu Tips: तुलसी के पौधे से आती है सुख-समृद्धि, घर में लगाने से पहले जान लें ये बातें

Vastu Tips: मंदिर बनवाते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, वरना बढ़ेगा कर्ज का बोझ

Vastu Tips: कर्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा तो आज ही अपनाएं ये वास्तु उपाय

Vastu Tips: शाम या फिर रात के समय बिल्कुल भी न करें घर में रोजमर्रा के ये काम, होगी धनहानि

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल