Chandra Grahan 2018: दुनियाभर में दिखा सदी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण का खूबसूरत नजारा, देखें तस्वीरें
Chandra Grahan 2018: दुनियाभर में दिखा सदी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण का खूबसूरत नजारा, देखें तस्वीरें
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 27, 2018 03:35 pm IST, Updated : Jul 28, 2018 10:32 am IST
आज भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में लोगों ने सदी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण का दीदार किया। ग्रहण के दौरान पल-पल बदलते चंद्रमा के रंग और रूप को देखकर लोग काफी उत्साहित रहे।
Blood moon
चंद्र ग्रहण(ब्लड मून) 2018: आज भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में लोगों ने सदी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण का दीदार किया। ग्रहण के दौरान पल-पल बदलते चंद्रमा के रंग और रूप को देखकर लोग काफी उत्साहित रहे। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में लोग ब्लड मून को देखने सड़कों पर निकल आए। भारत की राजधानी दिल्ली में बादल लगने की वजह से लोग इस अद्भुत घटना को अपनी आंखो से देखने से वंचित रह गए। ग्रहण के दौरान करीब 01 घंटे 42 मिनट 57 सेकेंड का पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा। इससे पहले 31 जनवरी को चंद्रग्रहण के दौरान 1 घंटा 16 मिनट का चंद्रग्रहण था। देखें खूबसूरत तस्वीरें।
Blood moon
भारतीय समय के मुताबिक आप ग्रहण क रात के 11 बजकर 54 मिनट पर देख पाएंगे। ग्रहण का मध्य 1 बजकर 52 मिनट पर होगा साथ ही इसका अंत होगा रात में 3:49 बजे। रात में एक बजे से लेकर रात में 02:43 बजे तक पूर्ण ग्रहण की अवस्था होगा। ग्रहण की पूर्ण अवधि 4 घंटे की होगी जो सदी की सबसे बड़ी चन्द्र ग्रहण होगी।
blood moon
पूर्ण लालिमा के बाद सूर्य ग्रहण कुछ समाप्त होने की तरफ में
blood monnac
इजरायल में पूर्ण लाल चांद के बाद कुछ ऐसा था नजारा
blood moon
ग्रीस में कुछ ऐसा दिखा लाल चांद
BLLOD MOON
ऑस्ट्रलिया में कुछ ऐसे दिखा चांद
कुछ ही देर में भारत में दिखेगा पूर्ण लाल चांद
पंजाब और लुधियाना में ऐसा दिखा चंद्रग्रहण
गुवाहटी में कुछ यूं दिखा चांद का नजारा
जयपुर, वाराणसी, बेंगलुरु में भी चंद्रग्रहण
सामान्य आकार से करीब 12% छोटा दिख सकता है चांद
भारत में 1:51 मिनट पर दिखेगा लाल चांद
दिल्ली में चंद्रग्रहण का नजारा कुछ इस तरह
गोल्डन टेंपल अमृतसर में कुछ ऐसा दिखा चंद्रग्रहण
हैदराबाद के चार मीनार में चंद्रग्रहण कुछ इस तरह दिखा
भारत के अलग-अलग राज्यों में इस वक्त दिखेगा चंद्रग्रहण
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और अन्य शहरों में लगा सूतक, जानिए कब होगा खत्म। Chandra Grahan 2018 Time: दिल्ली, यपी, बैंगलुरू, चेन्नई और अन्य राज्यों में किस समय होगा अनुमानित सूतक काल, जानिए।
कब तक रहेगा राज्यों पर ग्रहण का असर
दिल्ली- 2 बजकर 59 मिनट
मुंबई- दोपहर 2 बजकर 58 मिनट
चेन्नई- दोपहर 3 बजकर 01 मिनट
हैदराबाद-दोपहर 2 बजकर 55 मिनट
पुणे- दोपहर 3 बजकर 02 मिनट
बेंगलुरु-दोपहर 3 बजकर 05 मिनट
अहमदाबाद-दोपहर 3 बजकर 02 मिनट
लखनऊ- दोपहर 2 बजकर 58 मिनट
पटना-दोपहर 3 बजकर 06 मिनट
भोपाल-दोपहर 3 बजकर 03 मिनट
रांची- दोपहर 2 बजकर 56 मिनट
जयपुर-दोपहर 2 बजकर 59 मिनट
चंडीगढ़-दोपहर 3 बजकर 00 मिनट
भुवनेश्वर-दोपहर 3 बजकर 08 मिनट
चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2018) कब देखा जा सकता है?
चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2018) आज रात 11.54 से शुरू होकर अगले दिन 28 जुलाई सुबह 3.49 तक रहेगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे की होगी।
क्या चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) को नंगी आंखों से देखना सुरक्षित है?
सूर्य ग्रहण की तरह आपको इसे चश्मों के साथ देखने की ज़रूरत नहीं पड़ती बल्कि चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) को नंगी आंखों से देखा जा सकता है। आप चाहे तो खुले मैदान या फिर पास के किसी पार्क में जाकर चांद का दीदार कर सकते हैं।
ये चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) कहां-कहां दिखेगा?
यूं तो भारत के कई हिस्सों में चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) के नजारे को देखा जा सकेगा लेकिन देश के कुछ राज्यों में इसे साफ तौर पर देखा जा सकेगा। दिल्ली, पुणे, बंगलूरू और मुंबई में पूर्ण चंद्र ग्रहण (moon eclipse) दिखाई देगा। ये ग्रहण भारत के अतिरिक्त यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नोर्थ अमेरिका और अटलांटिक में दिखाई देगा।(Chandra Grahan 2018: चंद्रग्रहण का सबसे ज्यादा असर इन राशियों पर, बचने के अपनाएं ये उपाय)
यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) कितना समय का होगा?
यह ग्रहण रात 11.54 से शुरू होकर अगले दिन 28 जुलाई सुबह 3.49 तक रहेगा। चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2018) की कुल अवधि लगभग 4 घंटे की होगी। इस दौरान रात 01 बजकर 51 मिनट 08 सेकेंड बजे के आसपास पूर्ण चंद्र ग्रहण नजर आएगा। इस चंद्र ग्रहण में चंद्रमा लाल रंग का दिखेगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है।
चंद्रग्रहण (Chandra Grahan)के समय बाहर न जाएं
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं बाहर न निकलें। ऐसा माना जाता है कि गर्भवती महिला अगर ग्रहण देख लेती है तो उसका सीधा असर उसके होने वाले बच्चे की शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ता है। जिसकी वजह से शिशु गंदे लाल चिन्हों के साथ पैदा होता है। जन्म के बाद बच्चे के शरीर पर कोई न कोई दाग जरूर पड़ जाता है।