1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chandra Grahan 2018: चंद्र ग्रहण के समय पैदा होना नहीं है अशुभ, Mark Juckerberg हैं इसकी मिसाल

Chandra Grahan 2018: चंद्र ग्रहण के समय पैदा होना नहीं है अशुभ, Mark Juckerberg हैं इसकी मिसाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 31, 2018 05:07 pm IST,  Updated : Jul 27, 2018 11:15 pm IST

 चंद्र ग्रहण आषाढ़ पूर्णिमा की रात यानि 11.54 बजे लगेगा और 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 49 मिनट पर मुक्त होगा। ग्रहण को लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि  Facebook के CEO Mark Zuckerberg का जन्म इसी दिन हुआ था।

Mark Zuckerberg- India TV Hindi
Mark Zuckerberg

नई दिल्ली: Chandra Grahan (Lunar Eclipse): चंद्र ग्रहण अक्सर पूर्णिमा के दिन ही लगता है। इस बार भी चंद्र ग्रहण आज यानि गुरु पूर्णिमा के दिन लग रहा है। आपको इससे जुड़े दिलचस्प बात बताते हैं। यह ग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि आज गुरु पूर्णिमा का दिन है और चंद्र ग्रहण के कारण गुरुओं की पूजा दोपहर तक ही कर सकते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि शुक्रवार दोपहर के बाद चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा। तीसरे पहर 2 बजकर 54 मिनट से चंद्र ग्रहण का सूतक लग जाएगा। सूतक से पहले ही सभी मंदिर बंद हो जाएंगे। हरकी पैड़ी पर सायंकालीन आरती भी नहीं होगी। गंगा आरती दिन में दो बजे होगी। चंद्र ग्रहण आषाढ़ पूर्णिमा की रात यानि 11.54 बजे लगेगा और 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 49 मिनट पर मुक्त होगा।

चंद्र ग्रहण आज का सबसे ट्रेंडी टॉपिक है। हर कोई इसी के बारें में बात कर रहा है। इसके साथ ही चंद्र ग्रहण को देखने के लिए हर कोई उत्साहित है। इस खगोलीय घटना को कई शुभ तो कोई अशुभ बता रहा है।

कुछ लोग मानते है कि चंद्र ग्रहण के समय जन्मे बच्चे अशुभ होते है। उनका भविष्य अंधकार से भरा होता है। लेकिन कई ऐसी मिसाले है जो कि इस रूढ़ीवादी परंपरा और इतिहास को पीछे छोड़ देता है। जी हां इसकी सबसे बड़ी मिसाल है facebook के CEO मार्क जकरबर्ग (Mark Juckerberg) जो कि चंद्र ग्रहण के दिन ही पैदा हुए थे। आज वो सबसे ज्यादा फेमस और धनी है। दुनिया के पांचवे सबसे अमीर शख्स है।

हॉलीवुड 'द सोशल नेटवर्क' के नाम से मार्क जकरबर्ग की जिंदगी पर फिल्म भी बना चुका है।

Facebook के CEO का जन्म 14 मई 1984 में हुआ था। उस समय चंद्र ग्रहण(Lunar Eclipse) था।

मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक की शुरुआत अपने हारवर्ड यूनिवर्सिटी के कैंपस से की थी लेकिन 2012 में फेसबुक के 1 अरब यूजर्स हो गए। इसके साथ ही साल 2016 दिसंबर में मार्क जकरबर्ग का नाम दुनिया के 10 सबसे ताकवर की सूची में भी शामिल है। मार्क इस समय एक प्यारी से बच्ची के पिता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल