1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Lunar Eclipse 2018: दिल्ली सहित आपके शहर में इस समय होगा चंद्र ग्रहण

Lunar Eclipse 2018: दिल्ली सहित आपके शहर में इस समय होगा चंद्र ग्रहण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2018 11:12 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 03:45 pm IST

आज बहुत ही खास दिन है। आज के दिन चंद्र ग्रहण शाम 5 बजे से दिखना शुरु हो जाएगा। जानिए आपके शहर में किस समय दिखेगा।

lunar eclipse 2018 SUPER MOON - India TV Hindi
lunar eclipse 2018 SUPER MOON

नई दिल्ली: आज पूरे देश के लोग चंद्र ग्रहण को लेकर काफी उत्ताहित है। हो भी क्यों न। ऐसा नजारा उन्हें 35 साल बाद देखने को मिलेगा। जब चांद एक साथ 3 रंगो में दिखेगा। जानिए आखिर आपके शहर में किस समय दिखेगा चंद्र ग्रहण।

अंतरिक्ष में होने वाली इस खगोलीय घटना पर सारी दुनिया की नज़र है। आखिर क्या है ब्‍लडमून और ब्‍लूमून या सुपरमून। इस बार सिर्फ चंद्रग्रहण ही नहीं बल्कि पूर्ण चंद्रग्रहण है जो तीन सालों बाद दिखाई देने वाला है। इस बार यह चंद्रग्रहण इसलिए भी खास है क्‍योंकि इसको नंगी आंखों से देखा जा सकता है।

भारत, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में यह पूर्ण चंद्रग्रहण साफ-साफ देखा जा सकेगा। भारत में यह शाम 5:58 मिनट से शुरू हो कर 8:41 मिनट तक मतलब 77 मिनट के लिए दिखाई देगा। जानिए आरके शहर में किस समय दिखेगा चंद्र ग्रहण।

 जानिए किस शहर में किस समय दिखेगा चंद्र ग्रहण

गुवाहाटी:   4 बजकर 58 मिनट
अगरतला:  5 बजकर 04 मिनट
कोलकाता:  5 बजकर 18 मिनट
पटना:     5 बजकर 26 मिनट
श्री नगर:   5 बजकर 54 मिनट
नई दिल्ली: 5 बजकर 55 मिनट
नागपुर:    5 बजकर 57 मिनट
चेन्नई:    6 बजकर 4 मिनट
जयपुर:   6 बजकर 5 मिनट
हैदराबाद:  6 बजकर 5 मिनट
बैग्लौंर:   6 बजकर 16 मिनट
कन्या कुमारी:  8 बजकर 23 मिनट
सूरत:   6 बजकर 25 मिनट
मुंबई:   6 बजकर 28 मिनट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल