1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chandra Grahan 2018: चंद्र ग्रहण के दिन राशिनुसार करें ये दान, होगा धन लाभ

Chandra Grahan 2018: चंद्र ग्रहण के दिन राशिनुसार करें ये दान, होगा धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2018 09:55 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 10:01 pm IST

इस चंद्र ग्रहण(Lunar Eclipse) का हर राशि पर अलग प्रभाव होगा। उनसे जानें राशियों पर होने वाले चंद्र ग्रहण के प्रभाव के बारे में और साथ ही ये भी कि राशि के हिसाब से क्‍या दान करना चाहिए।

Lunar Eclipse 2017- India TV Hindi
Lunar Eclipse 2017

धर्म डेस्क: 31 जनवरी को बहुत ही शुभ दिन है। पहली बार ऐसा होगा जब एक साथ पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण, ब्लू मून और सुपर मून होगा। इस दिन चंद्र ग्रहण का हर राशि पर प्रभाव पड़ेगा। किसी भी ग्रहण के दौरान सूतक के समय का भी खास ख्याल रखना चाहिए। सुबह 08:09 पर ही सूतक लग जायेगा और चन्द्रनिर्मला कांति होते ही, यानी 09:40 पर सूतक समाप्त हो जायेगा।

इस चंद्र ग्रहण(Lunar Eclipse) का हर राशि पर अलग प्रभाव होगा। उनसे जानें राशियों पर होने वाले चंद्र ग्रहण के प्रभाव के बारे में और साथ ही ये भी कि राशि के हिसाब से क्‍या दान करना चाहिए।

मेष राशि

चंद्र ग्रहण के कारण शारीरिक कष्ट होगा और धन का व्यय होगा। मंगल से संबंधित दृव्यों गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।

वृष राशि
चंद्र ग्रहण के कारण धन का व्यय होगा। मानसिक चिंता बढ़ेगी। बचने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें और मंदिर में अन्न दान करें।

मिथुन राशि
चंद्र ग्रहण के कारण रोग में वृद्धि होगी और धन का व्यय होगा। बचने के लिए गौ माता को पालक खिलाएं।

कर्क राशि
इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण में शारीरिक और मानसिक कष्ट होगा। साथ ही व्यय की अधिकता होगी। बचने के लिए शिव उपासना करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें। इसके साथ ही शक्कर ओर चावल का दान करे।

सिंह राशि
क्रोध की अधिकता बढ़ेगी और धन का व्यय होगा। बचने के लिए गायत्री मंत्र का जप करें और धार्मिक पुस्तक का दान करें।

कन्या राशि
धन का आगमन लेकिन व्यय भी होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गाय को पालक खिलाएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल