1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chandra Grahan 2018: माघ पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में कब से कब तक रहेगा ग्रहण का प्रभाव

Chandra Grahan 2018: माघ पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में कब से कब तक रहेगा ग्रहण का प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2018 04:30 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 09:57 am IST

साल 2018 का पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी बुधवार को पड़ेगा। माघ माह की पूर्णिमा के दिन यह पूरे भारत में दिखाई देगा। जानिए सूतक काल और भारत में ग्रहण दिखने का सही समय

moon - India TV Hindi
moon

Chandra Grahan 2018 Date and Time in India: साल 2018 का पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी बुधवार को पड़ेगा। माघ माह की पूर्णिमा के दिन यह पूरे भारत में दिखाई देगा।  आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि इस दिन चांग 3 रंगों में दिखेगा। जो कि पूरे 35 सालों बाद होगा। इसके साथ ही 176 सालों बाद पुष्य नक्षत्र में ऐसा होगा।

चंद्रग्रहण के समय कई ऐसे काम होते है जो नहीं करना चाहिए, नहीं तो उसका अशुभ पल पड़ता है। चंद्र ग्रहण के समय को लेकर कई आशंका है। इस साल माघ पूर्णिमा जो 31 जनवरी को है उस दिन ग्रहण भी लग रहा है।

संयोग ऐसा बना है कि सूर्योदय के कुछ घंटों के बाद ही ग्रहण का सूतक लग जाएगा और मंदिरों के दरवाजे बंद हो जाएंगे। इसकी वजह है कि ग्रहण का स्पर्श काल यानी आरंभ शाम 5 बजकर 18 मिनट 27 सेकंड पर हो रहा है।

सूतक काल

भारत में सूतक काल सुबह 7 बजकर 7 मिनट से शुरुर होकर रात 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इस दिन चंद्रमा आम दिनों के मुकाबले बड़ा दिखेगा।

चंद्र ग्रहण का समय Chandra Grahan Timing
ग्रहण का स्पर्श कालः शाम 5 बजकर 18 मिनट 27 सेकंड
खग्रास आरंभः शाम 6 बजकर 21 मिनट 47 सेकंड
ग्रहण मध्यः शाम 6 बजकर 59 मिनट 50 सेकंड
खग्रास समाप्तः शाम 7 बजकर 37 मिनट 51 सेकंड
ग्रहण मोक्षः रात 8 बजकर 41 मिनट 11 सेकंड
चन्द्रनिर्मला कांति: 09:40 पर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल