1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chandra Grahan 2018: चंद्रग्रहण का सबसे ज्यादा असर इन राशियों पर, बचने के अपनाएं ये उपाय

Chandra Grahan 2018: चंद्रग्रहण का सबसे ज्यादा असर इन राशियों पर, बचने के अपनाएं ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2018 02:25 pm IST,  Updated : Jul 27, 2018 10:16 pm IST

आज का दिन कई मायनों में खास है एक तरफ ग्रहण के समय चन्द्रमा मकर राशि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में स्थित रहेगा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज स्नान-दान-व्रतादि की आषाढ़ी पूर्णिमा है और इस आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन गुरु की पूजा का महत्व है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इस ग्रहण का विभिन्न राशियों पर असर होगा। जानिए इनके बारें में।

lunar eclipse 2018- India TV Hindi
lunar eclipse 2018 Image Source : INDIA TV

सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण लाइव अपडेट्स ऑनलाइन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें - Click Here

धर्म डेस्क: आज का दिन कई मायनों में खास है एक तरफ आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज स्नान-दान-व्रतादि की आषाढ़ी पूर्णिमा है और इस आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन गुरु की पूजा का महत्व है। साथ ही आज के दिन शिव शयनोत्सव भी है। इसे शिव पवित्रारोपण के नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण आज आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन खग्रास चन्द्रग्रहण है। यह ग्रहण अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी भाग को छोड़कर सम्पूर्ण रुस में, एशिया, अफ्रीका, यूरोप, मध्य एवं पूर्वी दक्षिण अमेरिका के मध्य एवं पूर्वी भाग में दिखेगा। भारत में भी यह ग्रहण दिखाई देगा। आपको बता दूं कि ग्रहण के समय चन्द्रमा मकर राशि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में स्थित रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इस ग्रहण का विभिन्न राशियों पर असर होगा। जानिए इनके बारें में।

मेष राशि

यह चन्द्रग्रहण आपके दसवें स्थान पर लगेगा, यानी आपके और आपके पिता के करियर पर यह ग्रहण लगेगा। आप और आपके पिता को मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है। अतः मानसिक रूप से परेशानियों से बचने के लिये आज के दिन आपको रात के समय दूध पीने से बचना चाहिए।

वृष राशि
यह चन्द्रग्रहण आपके नवें स्थान पर लगेगा, यानी आपके भाग्य पर लगेगा। इससे आपके जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। अतः चन्द्रदेव के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आपको एक कटोरी में सफेद चावल डालकर अपने मन्दिर में रखने चाहिए और ग्रहण के बाद उन्हें दान करना चाहिए।

अगली स्लाइड में और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल