1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chandra Grahan 2018: चंद्रग्रहण का सबसे ज्यादा असर इन राशियों पर, बचने के अपनाएं ये उपाय

Chandra Grahan 2018: चंद्रग्रहण का सबसे ज्यादा असर इन राशियों पर, बचने के अपनाएं ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2018 02:25 pm IST,  Updated : Jul 27, 2018 10:16 pm IST

आज का दिन कई मायनों में खास है एक तरफ ग्रहण के समय चन्द्रमा मकर राशि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में स्थित रहेगा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज स्नान-दान-व्रतादि की आषाढ़ी पूर्णिमा है और इस आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन गुरु की पूजा का महत्व है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इस ग्रहण का विभिन्न राशियों पर असर होगा। जानिए इनके बारें में।

lunar eclipse 2018
lunar eclipse 2018

तुला राशि
यह चन्द्रग्रहण आपके चौथे स्थान पर लगेगा और चौथा स्थान माता, भूमि,भवन और वाहन से संबंध रखता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपको हर तरह का लाभ मिलेगा। आपको धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। अतः लाभ की स्थिति सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आपको-मन्दिर में जाकर माथा टेकना चाहिए।

वृश्चिक राशि
यह चन्द्रग्रहण आपके तीसरे स्थान पर लगेगा और तीसरा स्थान भाई-बहनों से संबंध रखता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपके भाई-बहनों के धन में वृद्धि होगी। साथही आपको भी उनसे आर्थिक रूप से सपोर्ट मिलेगा। अतः भाई-बहनों का साथ बनाये रखने के लिये और उनकी आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आपको-रिश्ते में घर की बड़ी महिलाओं को प्रणाम करना चाहिए और उनके काम में सहयोग देना
चाहिए।

अगली स्लाइड में और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल