1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chandra Grahan 2018: चंद्रग्रहण का सबसे ज्यादा असर इन राशियों पर, बचने के अपनाएं ये उपाय

Chandra Grahan 2018: चंद्रग्रहण का सबसे ज्यादा असर इन राशियों पर, बचने के अपनाएं ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2018 02:25 pm IST,  Updated : Jul 27, 2018 10:16 pm IST

आज का दिन कई मायनों में खास है एक तरफ ग्रहण के समय चन्द्रमा मकर राशि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में स्थित रहेगा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज स्नान-दान-व्रतादि की आषाढ़ी पूर्णिमा है और इस आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन गुरु की पूजा का महत्व है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इस ग्रहण का विभिन्न राशियों पर असर होगा। जानिए इनके बारें में।

lunar eclipse 2018
lunar eclipse 2018

धनु राशि
यह चन्द्रग्रहण आपके दूसरे स्थान पर लगेगा और यह स्थान धन से संबंध रखता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपको अपने धन के प्रति कुछ चिंता हो सकती है। अतः इस चिंता से मुक्ति के लिये आज के दिन आपको-घर की बुजुर्ग महिला की सेवा करनी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

मकर राशि
यह चन्द्रग्रहण आपके पहले स्थान पर लगेगा और यह स्थान स्वयं का माना जाता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। अतः स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मुक्ति पाने के लिये आज के दिन आपको बरगद के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए।

अगली स्लाइड में और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल