Diwali 2019: धनतेरस के दिन घर जरूर लेकर आएं कौड़ी, श्रीयंत्र सहित ये 7 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी
तंत्रशास्त्र के अनुसार दिवाली से पहले कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें घर में जरूर लाना चाहिए। इससे धन संबंधी समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है। जानें ऐसी कौन सी चीजें है जिन्हें दीपावली से पहले घर लाना माना जाता हैं शुभ।

गोमती चक्र
घर, ऑफिस या दुकान की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए दिवाली से पहले एक छोटा-सा पीला कपड़ा और 11 गोमती चक्र लें। उस पीले कपड़े को मन्दिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें और उस पर एक-एक गोमती चक्र मंत्र बोलते हुए रखते जायें। एक गोमती चक्र पीले कपड़े पर रखें और मंत्र बोलें- 'ऊं नारायणाय नमः'। इसी तरह बाकी गोमती चक्र भी रखें। अब धूप-दीप आदि से विधि-पूर्वक श्री विष्णु, देवी लक्ष्मी और मन्दिर में रखे गोमती चक्र की पूजा करें। पूजा के बाद उन गोमती चक्रों को वहीं रखा रहने दें और अगले दिन उनमें से 5 गोमती चक्र को अपने घर की तिजोरी में, 5 गोमती चक्र को अपने दुकान या ऑफिस की तिजोरी में और आखिरी बचे हुए एक गोमती चक्र को उसी पीले कपड़े में बांधकर मन्दिर में रख दें। ऐसा करने से हर तरह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
Diwali 2019: इस दिवाली घर पर बनाएं ये ट्रेंडी और सिंपल रंगोली के डिजाइन