चाहते हैं किस्मत चमकाना, तो मंगलवार को करें ये उपाय
चाहते हैं किस्मत चमकाना, तो मंगलवार को करें ये उपाय
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 06, 2016 02:55 pm IST, Updated : Oct 25, 2016 07:11 am IST
अगर आप संकट के समय में मंगलवार के दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय करें तो कुछ ही समय में आपकी किस्मत बदल सकती है और आपके कष्ट का निवारण हो सकता है। जानिए ऐसे उपाय के बारे में।
puja path
यदि किसी को नजर लग गई हो तो इसके लिए मंगलवार के दिन काले तिल, जौ का आटा और तेल मिला कर आटा गूंथ लें। फिर इस आटे से एक रोटी बना कर उस पर तेल और गुड़ चुपड़ कर जिस को नजर लगी हो उस पर से सात बार उतारकर भैंसे को खिलाएं। इससे उसकी नजर उतर जाएगी। यह उपाय आप शनिवार को भी कर सकते है।
यदि आपका छोटा बच्चा अधिक रोता हो तो रविवार अथवा मंगलवार के दिन नीलकंठ का पंख लेकर जिस पलंग पर बच्चा सोता है उसमें लगा दें। इससे उसका रोना जल्द ही बंद हो जाएगा।
अगर आपका बच्चा सोते समय एक दम से डर जाए तो इसके लिए मंगलवार या रविवार के दिन फिटकरी का एक टुकड़ा बच्चे के पास रख दें।