सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सभी सपनों का अपना एक अलग और विशेष महत्व है। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले, यानी पॉजिटिव चीज़ों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीज़ों को बताने वाले। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पानी देखना हिंदू धर्मशास्त्र के अनुसार इसके शुभ और अशुभ दोनों ही फल होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पानी देखना शुभ भी होता है लेकिन अगर सपने में गंदा पानी देखा तो इसके अशुभ फल होते हैं।
सपने में नदी का पानी देखना
सपने में नदी का पानी देखा है तो यह शुभ संकेत है और जल्द ही आपके सारे अधूरे सपने पूरे होने वाले हैं। यह सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपकी इस समय में सभी इच्छाएं पूरी होंगी। आपने जो सपने काफी समय पहले देखे थे अब उनके पूरा होने का समय आ गया है। इस समय में आपको किसी प्रकार से धन लाभ भी हो सकता है या कहीं से आपको कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है।
सपने में समुद्र का पानी देखना
अगर आपने सपने में समुद्र देख लिया है तो आपको भविष्य के लिए सावधान रहना होगा, समुद्र का अर्थ है 'खारा', आपकी कटू वाणी से लोग परेशान हो सकते हैं।
सपने में बारिश का पानी देखना
अगर आपने सपने में बारिश देखी है या बारिश का पानी देखा है तो यह शुभ संकेत हैं और जल्द ही आपको शुभ समाचार मिलने वाला है। बारिश का पानी देखना का मतलब सफलता प्राप्त करना होता है।
सपने में कुएं का पानी देखना
अगर आपने सपने में कुए का पानी देखा है तो जल्द ही आपको शुभ समाचार मिलने वाले हैं, और अचानक धन भी प्राप्त हो सकता है।
सपने में साफ पानी देखना
सपने में साफ पानी देखा है तो यह शुभ संकेत है। आपको जल्द ही अपने काम में सफलता मिलेगी। इस सपने के अनुसार आपको जल्द ही भविष्य में कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। यह अवसर सफलता आपकी नौकरी , व्यापार आदि में हो सकती है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो इस समय आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। अगर आप कोई नौकरी करते हैं तो आपको इस समय में प्रमोशन मिल सकता है। इस समय में आपकी सैलरी भी बढ़ सकती है। व्यापार करने वालों को भी जल्द ही कोई मुनाफा हो सकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना आपकी सफलता की ओर इशारा करता है।
यहां पढ़ें लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरें-
Latest Lifestyle News