1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Lunar Eclipse 2021: 2 महीने बाद लग रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इस साल कब-कब लग रहा कौन सा ग्रहण

Lunar Eclipse 2021: 2 महीने बाद लग रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इस साल कब-कब लग रहा कौन सा ग्रहण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 24, 2021 07:12 pm IST,  Updated : Feb 24, 2021 07:12 pm IST

चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कामों को करने की मनाही होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस बार कौन सा ग्रहण कब पड़ेगा। इसके साथ ही जानें कि साल 2021 में कुल कितने ग्रहण पड़ेंगे।

Chandra Grahan 2021- India TV Hindi
Chandra Grahan 2021 Image Source : INSTAGRAM/RAHUL_SOOCHIK

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण ऐसी खलोगील घटना है जिसके बारे में जानने और देखने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। इन दोनों की ग्रहों का सभी राशियों पर भी असर पड़ता है। चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कामों को करने की मनाही होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस बार कौन सा ग्रहण कब पड़ेगा। इसके साथ ही जानें कि साल 2021 में कुल कितने ग्रहण पड़ेंगे। 

इस बार लगेंगे कुल 4 ग्रहण

सूर्य ग्रहण - 2
चंद्र ग्रहण - 2 

जानें कब लगेगा कौन सा ग्रहण
चंद्र ग्रहण - 26 मई 2021
साल 2021 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा जो कि 26 मई को लगेगा। भारत में ये ग्रहण महज उपछाया मात्र होगा। 

सूर्य ग्रहण- 10 जून 2021
साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। भारत में ये सूर्य ग्रहण आंशिक रूप से दिखेगा। 

Grahan 2021
Image Source : RAHUL_SOOCHIKGrahan 2021

चंद्र ग्रहण- 19 नवंबर 2021
साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। यह ग्रहण आंशिक होगा। 

सूर्य ग्रहण- 4 दिसंबर 2021
साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। खास बात है कि साल का आखिरी पड़ने वाला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। 

26 मई को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
26 मई को साल 2021 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण लगेगा। ये ग्रहण उपछाया मात्र होगा। उपछाया ग्रहण का मतलब है कि चंद्रमा पर सूर्य का प्रकाश कुछ कटा हुआ सा पहुंचता है। जिसके कारण उपछाया चंद्र ग्रहण की स्थिति में चंद्रमा की सतह कुछ धुंधली सी दिखाई देने लगती है। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा और शाम को 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल