सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने इस अंदाज में किया गणतंत्र दिवस विश
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने इस अंदाज में किया गणतंत्र दिवस विश
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 26, 2019 04:25 pm IST, Updated : Jan 26, 2019 04:31 pm IST
जाने-माने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने 70वें गणतंत्र दिवस के स्वागत में पुरी बीच पर सुंदर आकृति बनाई।
Image Source : TWITTERSand artist Sudarsan Pattnaik celebrated 70th Republic Day
जाने-माने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने 70वें गणतंत्र दिवस के स्वागत में पुरी बीच पर सुंदर आकृति बनाई। उन्होंने रेत से I Love My India और Happy Republic Day भी लिखा। उन्होंने शुक्रवार को यह बनाया और इसकी तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की।
पिछले महीने सुदर्शन ने 30 फुट ऊंचा और 100 फुट चौड़ा सैंटा क्लॉज 10 हज़ार प्लास्टिक बोतलों से बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था
नए साल की शुरुआत में उन्होंने रेत से भगवान जगन्नाथ की मूर्ति बनाई थी। साथ ही उन्होंने बेहतर पर्यावरण के लिए लोगों से अपील भी की थी।
इसके पहले उन्होंने कॉमेडियन कपिल शर्मा की शादी पर रेत से कलाकृति बनाकर उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी थीं।