1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Republic Day 2019: भारत के इतिहास में 26 जनवरी की तारीख गणतंत्र दिवस के अलावा देश-दुनिया इसलिए भी है खास

Republic Day 2019: भारत के इतिहास में 26 जनवरी की तारीख गणतंत्र दिवस के अलावा देश-दुनिया इसलिए भी है खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 09:37 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 09:54 pm IST

Republic Day 2019: 26 जनवरी को भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी काफी खास है। इस दिन दुनियाभर के लिए कई ऐसे खास मौके आएं है।

Republic day- India TV Hindi
Republic day Image Source : PTI

Republic Day 2019: हम ये अच्छी तरह से जानते है कि हर साल 26 जनवरी को भारत देश में हर कोने:कोने में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होंगे कि 26 जनवरी को भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी काफी खास है। इस दिन दुनियाभर के लिए कई ऐसे खास मौके आएं है। जिन्हें वह सालों से मनाते चले आ रहे है। जानें ऐसे ही कुछ चीजों के बारें जो कि 26 जनवरी को पूरी दुनिया में मनाई जाती है।

इन तरीखों में से कुछ ऐसी तारीखें है जो कि भारत के लिए खुशी तो कुछ गम के लिए जानी जाती है। देखें पूरी लिस्ट।  

1956: साल 1956 में मुगल सम्राट बाबर के पुत्र हुमायूं की मृत्यु हो गई थी।

1930: ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
1931: 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किए गए थे।
1949: संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ। राजेन्द्र प्रसाद को भारत का संविधान सुपूर्द किया। इस दिन भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था।
1950: भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
1950: स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा। राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1950: अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के रूप में अपनाया गया।
1963: मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
1972: दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक अमर जवान ज्योति को स्थापित किया गया।
1981: पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
1982: पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।
2001: गुजरात के भुज में 7।7 तीव्रता का भीषण भूकंप, जिसमें में हजारों लोग मारे गए।
2008: 59वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।
2008: एन।आर। नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया।

विश्व इतिहास में कैसे महत्वूपर्ण है 26 जनवरी, देखें दुनिया की पूरी लिस्ट

1666: फ्रांस ने इंग्लैड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1845: ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गए।
1931: हंगरी और ऑस्ट्रिया ने ‘शांति संधि’ पर हस्ताक्षर किए।
1934: जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।
1981: वायुदूत हवाई सेवा की शुरुआत हुई।
1990: रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी। माजिलू ने इस्तीफा दिया।
1999: महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बंगलादेश) में आयोजन।
2000: कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।
2004: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
2006: फिलीस्तीन में हुए चुनावों में हमास ने ज़्यादातर सीटों पर कब्जा किया।

Republic Day 2019: जानें आखिर 26 जनवरी को क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल