1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Happy Republic Day 2019: गूगल डूगल ने इस अंदाज में किया गणतंत्र दिवस विश

Happy Republic Day 2019: गूगल डूगल ने इस अंदाज में किया गणतंत्र दिवस विश

 Published : Jan 26, 2019 07:54 am IST,  Updated : Jan 26, 2019 11:21 am IST

Republic Day 2019: 26 जनवरी के दिन देशवासियों के लिए एक संविधान बना था। इन दिन गूगल ने डूडल बनाकर लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

Google doodle- India TV Hindi
Google doodle

आज हमारा देश 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके गूगल ने डूडल  के जरिए लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। आज के भारत की राजधानी दिल्ली में आज परेड होगी। अलग-अलग राज्यों की झाकिंया निकलेंगी। सेना के जवानों की टुकड़ियां दम-खम प्रदर्शन करेंगी। साथ ही राष्ट्रपति और राज्यों के राज्यपाल इस मौके पर सेना की सलामी लेते हैं। पूरे देश में गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। स्कूलों में आज के दिन कई प्रोग्राम होते हैं। यह राष्ट्रीय पर्व सभी धर्म-जाति के लोग मनाते हैं।

हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 तक तैयार हो गया था। तब जो नेता थे उन्होंने दो महीने और रुकने का निर्णय लिया। और फिर 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और इस दिन को तब से गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है।  संविधान लागू होने के बाद भारत एक लोकतांत्रिक देश बन गया था। जिसके बाद से हर साल 26 जनवरी हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है।

26 जनवरी का महत्व बनाए रखने के लिए इसी दिन संविधान निर्मात्री सभा (कांस्टीट्यूएंट असेंबली) द्वारा स्वीकृत संविधान में भारत के गणतंत्र स्वरूप को मान्यता प्रदान की गई।

70वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड के मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीके का राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा है। वह दिल्ली में होने वाली सांस्कृतिक झलक का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

गूगल डूडल ऋषिदेव आरके ने बनाया है। वह केरल के कन्नौर के फाइन आर्ट के स्टूडेंट हैं। इस बार के डूडल में 26 जनवरी को कलरफुल तरीके से दिखाया गया है। डूडल में इस बार राजपथ की झलक दिखाई गई है। गणतंत्र दिवस की पूरी थीम पर्यावरण, आर्किटेक्चर, टेक्सटाइल, वन्यजीवों, स्मारकों और खेती पर आधारित है।

Also Read:

Republic Day 2019: जानें आखिर 26 जनवरी को क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस

Republic Day 2019: भारत के इतिहास में 26 जनवरी की तारीख गणतंत्र दिवस के अलावा देश-दुनिया इसलिए भी है खास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल