Vastu Tips: वेटिंग रूम या लॉबी उत्तर दिशा में बनवाना है बेहतर
Vastu Tips: वेटिंग रूम या लॉबी उत्तर दिशा में बनवाना है बेहतर
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 31, 2019 06:28 am IST, Updated : Oct 31, 2019 07:27 am IST
जानें आचार्य इंदु प्रकाश से किस दिशा में लॉबी या वेटिंग रूम होना है बेहतर।
Vastu Tips
होटल के वेटिंग रूम या लॉबी और कॉंफ्रेस हॉल के बारे में। आपने देखा होगा बड़े-बड़े होटलों में कमरों के अलावा अलग से जगह छोड़ी जाती है जहां बहुत से लोग एक साथ बैठ सकते हैं और बाते कर सकते हैं या फिर कोई मीटिंग अरेंज कर सकते हैं। इन जगहों को वेटिंग रूम या कॉंफ्रेस हॉल कहते हैं जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कि दिशा में लॉबी या वेटिंग रूम होना है बेहतर।
होटल में वेटिंग रूम या लॉबी के लिये बाहर बगीचे में भी जगह छोड़ी जा सकती है या फिर होटल के अंदर ही एक बड़ हॉल जितना स्पेस छोड़ दिया जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार वेटिंग रूम या लॉबी के लिये उत्तर या पूर्व दिशा का चुनाव करना बेहतर ऑप्शन होता है। इसके अलावा कॉफ्रेंस हॉल के लिये उत्तर, पूर्व और ईशान कोण का चुनाव करना अच्छा रहता है।