Vastu Tips: दरवाजे के सामने इस तरह न बैठे, पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर
Vastu Tips: दरवाजे के सामने इस तरह न बैठे, पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 01, 2020 06:14 am IST, Updated : Oct 01, 2020 02:39 pm IST
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दरवाजे की तरफ पीठ करके बैठने के बारे में।
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दरवाजे की तरफ पीठ करके बैठने के बारे में। कई लोगों के ऑफिस में इस तरह से व्यवस्था होती है कि आपकी पीठ दरवाजे के सामने स्थित होती है, जो कि बिल्कुल अनुचित है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस में या घर में भी दरवाजे के सामने पीठ करके नहीं बैठना चाहिए। साथ ही खिड़की के एकदम सामने भी पीठ करके बैठना अवॉयड करना चाहिए। दरअसल दरवाजे या खिड़की की तरफ पीठ करके बैठने से आपके अंदर की ऊर्जा बह जाती है। इससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल कम होता है और आपका तनाव बढ़ता है, जिसका सीधा असर आपके काम पर पड़ता है। इससे आप अपने काम को बेहतर ढंग से नहीं कर पायेंगे। अतः आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि बैठते समय आपकी पीठ किसी दरवाजे या खिड़की के ठीक सामने न हो।