1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में रोजमर्रा की ये 8 आदतें भी बनती हैं दुर्भाग्य का कारण, नहीं छोड़ेंगे तो हो जाएंगे बर्बाद

Vastu Tips: घर में रोजमर्रा की ये 8 आदतें भी बनती हैं दुर्भाग्य का कारण, नहीं छोड़ेंगे तो हो जाएंगे बर्बाद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2020 09:37 pm IST,  Updated : Sep 23, 2020 09:45 pm IST

आजकल जब भी लोग घर बनवाते हैं या फिर कोई शुभ कार्य करते हैं तो जिस एक चीज का सबसे ज्यादा ख्याल रखते हैं वो है वास्तु। आज हम आपको ऐसी 8 चीजें बताते हैं जिसे हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। थोड़ी सी भी लापरवाही दुर्भाग्य का कारण बन सकती है।

Vastu Tips - India TV Hindi
Vastu Tips  Image Source : INSTAGRAM/HAPPYLILCORNER

आजकल जब भी लोग घर बनवाते हैं या फिर कोई शुभ कार्य करते हैं तो जिस एक चीज का सबसे ज्यादा ख्याल रखते हैं वो है वास्तु। वैसे तो वास्तु शास्त्र सदियों से लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ है लेकिन आजकल लोगों का विश्वास इस पर और भी बढ़ गया है। घर में किसी सामान को लाते और रखते वक्त यहां तक कि कौन सी चीज घर की किस दिखा में बनवाएं इसे लेकर भी वास्तु का ध्यान जरूर रखते हैं। आज हम आपको ऐसी 8 चीजें बताते हैं जिसे हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। थोड़ी सी भी लापरवाही दुर्भाग्य का कारण बन सकती है। जानें घर के कामकाज में लोगों को किन चीजों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। 

1. इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि अलमारी या फिर तिजोरी में अगर कोई कीमती सामान रखा हो तो उसके नीचे कभी भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष हो सकता है जो धन को घटाता है। 

2. घर के किचन या फिर रसोई घर में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। कई बार लोग सुविधानुसार किचन में दवाइयां रख देते हैं। अगर आप की भी यही आदत हो तो उसे तुरंत बदल दें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये आदत आपके घर के बाकी सदस्यों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है।

3. बाथरूम के दरवाजों को जरूरत ना होने पर खुला ना रखें। इन्हें हमेशा जरूरत होने पर ही खोलें। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि इनके दरवाजे बिल्कुल भी आवाज ना करें। 

4. छोटे बच्चे कई बार घर की दीवारों पर पेसिंल या फिर पेन से कुछ ना कुछ लिख देते हैं। अगर आपके बच्चे ऐसा करते हैं तो उन्हें तुरंत टोक दें। इससे खर्च और उधारी बढ़ती है। 

5. अगर आप घर की दक्षिण दिशा में एक्वेरियम या फिर पानी से संबंधित कोई भी मूर्ति लगी हुई है तो उसे उस स्थान से तुरंत हटा दें। वास्तु के अनुसार इससे आमदनी कम होती है।

6. इस बात का भी विशेष ख्याल रखें कि घर या फिर दुकान के उत्तर पूर्व दिशा को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

7. बेडरूम में कभी भी पूजा घर नहीं होना चाहिए। अगर पूजा घर है भी तो इस बात का ख्याल रखें कि रात में सोते वक्त उसके ऊपर पर्दा जरूर डाल दें। 

8. घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। इससे सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल