Vastu Tips: घर पर बिल्कुल भी ना रखें इस तरह के आईने, अन्यथा घर के सदस्यों पर पड़ेगा बुरा असर
Vastu Tips: घर पर बिल्कुल भी ना रखें इस तरह के आईने, अन्यथा घर के सदस्यों पर पड़ेगा बुरा असर
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 03, 2021 06:33 am IST, Updated : Aug 03, 2021 06:33 am IST
घर में आईना लगाना वैसे तो शुभ होता है, लेकिन टूटा या खराब आईना अशुभ फल देने वाला होता है।
Image Source : INSTRAGRAM/CBS.SICHT.DER.DINGE/Vastu Tips: घर पर बिल्कुल भी ना रखें इस तरह के आईने, अन्यथा घर के सदस्यों पर पड़ेगा बुरा असर
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए टूटे या खराब आईने को घर में न रखने के बारे में। घर में आईना लगाना वैसे तो शुभ होता है, लेकिन टूटा या खराब आईना अशुभ फल देने वाला होता है।
ऐसे आईने को घर में रखने से पॉजिटिव वाइब्रेशन कम होती जाती है और निगेटिव वाइब्रेशन कम हो जाती है क्योंकि टूटे हुए आईने पर पड़ने वाली रोशनी नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है जिसका सीधा असर घर के सदस्यों पर पड़ता है।
आईने को टूटने पर घर के बाहर फेंक देना चाहिए। जब कोई आइना अचानक से टूट जाता है तो इसका मतलब है कि घर पर आई कोई बड़ी मुसीबत इस आइने पर टल गई है इसलिए इसे बाहर फेंक देना चाहिए।