1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Vastu Tips: घर में गलती से भी ना रखें सूखे या मुरझाए फूल, नहीं तो हो सकता है ये नुकसान

Vastu Tips: घर में गलती से भी ना रखें सूखे या मुरझाए फूल, नहीं तो हो सकता है ये नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2021 07:32 am IST,  Updated : Jul 24, 2021 07:34 am IST

फूलों को घर, ऑफिस या किसी भी अन्य जगह पर रखना अच्छा माना जाता है और इसीलिए बहुत से लोग अपने घर या ऑफिस में फूल-पौधे लगाते भी हैं, लेकिन यहां एक बात ध्यान देने की है।

vastu tips in hindi today Do not keep dry or withered flowers in house and office - India TV Hindi
Vastu Tips: घर में गलती से भी ना रखें सूखे या मुरझाए फूल, नहीं तो हो सकता है ये नुकसान  Image Source : PIXABAY.COM

वास्तु शास्त्र में आज जानिए फूलों के बारे में। वैसे तो फूलों को घर, ऑफिस या किसी भी अन्य जगह पर रखना अच्छा माना जाता है और इसीलिए बहुत से लोग अपने घर या ऑफिस में फूल-पौधे लगाते भी हैं, लेकिन यहां एक बात ध्यान देने की है। लोग पौधे खरीद तो लाते हैं परंतु उनकी ठीक से देखभाल नहीं कर पाते और वे मुरझा जाते हैं या खराब हो जाते हैं, उनकी पत्तियां काली पड़ जाती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे खराब और मुरझाए फूल रखना अच्छा नहीं होता। ये उस जगह की सुंदरता को बिगाड़ते ही हैं, साथ ही वास्तु दोष का कारण भी बनते हैं। इससे पैसों की आवक में कमी आती है। इसलिए ऐसे पौधों या पत्तियों को तुरंत हटा देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा फूलों के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने ऑफिस का वास्तुदोष ठीक करेंगे।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

मंगल का गोचर, वृष सहित इन राशियों के जीवन पर पड़ेगा ज्यादा असर

Vastu Tips: इस दिशा में सिर करके सोने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मिलती है मुक्ति

Vastu Tips: पर्स में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, झेलना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान

Vastu Tips: रोगी के सिरहाने ऐसे रखें नमक, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

Vastu Tips: गृह क्लेश दूर करने के लिए शयनकक्ष के कोने में रखें नमक का टुकड़ा, बनी रहेगी शांति

Vastu Tips: घर के किसी भी कोने में कांच की कटोरी में नमक और लौंग रखने से दूर होगी धन की कमी

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन