1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: जानिए, किस दिन नहीं चढ़ाना चाहिए तुलसी के पौधे में जल?

Vastu Tips: जानिए, किस दिन नहीं चढ़ाना चाहिए तुलसी के पौधे में जल?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 28, 2021 06:53 am IST,  Updated : Jul 28, 2021 08:59 am IST

प्राचीन काल से ही घर में तुलसी का पौधा लगाने की और उसमें प्रतिदिन जल चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। लेकिन कुछ ऐसे खास दिन भी होते हैं जब तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए।

vastu tips- India TV Hindi
Vastu Tips: जानिए, किस दिन नहीं चढ़ाना चाहिए तुलसी के पौधे में जल? Image Source : INSTAGRAM/RANGAVALLI.RANGOLI

वास्तु शास्त्र में आज तुलसी के पौधे से जुड़ी कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानेंगे। प्राचीन काल से ही घर में तुलसी का पौधा लगाने की और उसमें प्रतिदिन जल चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। लेकिन कुछ ऐसे खास दिन भी होते हैं जब तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। किस-किस दिन तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए इसके बारे में हम आपको बता देते हैं। प्रत्येक रविवार, एकादशी और सूर्य व चंद्र ग्रहण के समय तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। साथ ही इन दिनों में और सूर्य छिपने के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने से दोष लगता है। साथ ही जो व्यक्ति गुरूवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध डालता है और रविवार को छोड़कर प्रतिदिन शाम को घी का दीपक जलाता है, उसके घर में सदा लक्ष्मी जी का वास रहता है।

इसके अलावा घर में कभी भी सूखा तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। ऐसे पौधे को कुएं या किसी पवित्र स्थान पर बहा देना चाहिए और नया पौधा लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा तुलसी के पौधे से जुड़ी कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तु ठीक करेंगे।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

मंगल का गोचर, वृष सहित इन राशियों के जीवन पर पड़ेगा ज्यादा असर

Vastu Tips: इस दिशा में सिर करके सोने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मिलती है मुक्ति

Vastu Tips: पर्स में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, झेलना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान

Vastu Tips: रोगी के सिरहाने ऐसे रखें नमक, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

Vastu Tips: गृह क्लेश दूर करने के लिए शयनकक्ष के कोने में रखें नमक का टुकड़ा, बनी रहेगी शांति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल