Vastu Tips: कमाई के बावजूद घर में टिकता नहीं है पैसा? ये तीन वास्तु दोष हैं जिम्मेदार
Vastu Tips: कमाई के बावजूद घर में टिकता नहीं है पैसा? ये तीन वास्तु दोष हैं जिम्मेदार
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 22, 2021 06:45 am IST, Updated : Sep 22, 2021 03:42 pm IST
जानिए उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से खूब मेहनत करने के बाद भी पैसों की कमी बनी रहती है या पैसे होते भी हैं तो ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाते।
Image Source : FREEPIK.COMवास्तु शास्त्र
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार जानिए उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से खूब मेहनत करने के बाद भी पैसों की कमी बनी रहती है या पैसे होते भी हैं तो ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाते। सबसे पहले तो अगर घर या दुकान में हमेशा मकड़ी के जाले लगे रहते हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें और आगे से साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
अगर घर या दुकान की दीवारों पर निशान पड़ गए हैं या उसकी पपड़ी उतरने लगी है तो उसे जल्दी ठीक करवा लें। यह दिखने में तो बुरा लगता ही है, पर यह आर्थिक समस्यायों को भी बुलावा देने वाला है। घर-दुकान में लगे पौधों पर अगर सूखी पत्तियां नजर आये तो उन्हें तुरंत ही कांट दें। इसके अलावा घर या दुकान में या आस-पास कहीं चमगादड़ का डेरा हो तो यह बहुत ही अशुभ होता है। यह गरीबी और स्वस्थ, दोनों का कारण बनता है।