Mangal Gochar: मंगल को साहस, व्यवसाय और पराक्रम का कारक माना गया है। मंगल देव 27 जून को सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। मंगल का ये गोचर इन 4 राशियों के लिए जीवन में बदलाव लेकर आ रहा है। आइए ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं कि मंगल के मेष राशि में गोचर का इन 4 राशि पर क्या असर होगा।
मेष राशि
Image Source : INDIA TVMangal Gochar
मेष राशि का स्वामी मंगल है इसलिए मंगल का यह गोचर उत्तम है। यह गोचर आपके जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने अटके हुआ अधूरे काम पुरे होंगे। करियर में लाभ होने की पूरी संभावना है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जमीन से जुड़े मामलों को पूरा करने का यह अच्छा समय है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है> जीवनसाथी के साथ अच्छा संबंध बनाए रखने के लिए ज्यादा प्रयास करना चाहिए।
कर्क राशि
Image Source : INDIA TVMangal Gochar
कर्क के लोग जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध रहेंगे। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। इस राशि के जातक सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों में कार्यरत हैं उन्हें पदोन्नति मिलने की संभावना है। जो शादीशुदा हैं उन्हें संतान की खुशखबरी मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अत्यधिक भोजन करने से आपको बचना चाहिये। करियर में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है । आपके प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
Image Source : india tvMangal Gochar
वृश्चिक राशि के जातको की मानसिक और शारीरिक क्षमता मजबूत होगी। आपके कार्यक्षेत्र में जो भी प्रॉजेक्ट दिया जाएगा आप उसे पूरी लगन के साथ पूरा करेंगे। अगर किसी केस के चक्कर में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहे थे तो इस दौरान केस में विजय प्राप्त हो सकती है। करियर में सफलता मिलेगी, सेवा क्षेत्र के जातकों के लिए अच्छा समय हैं। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। असेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभ राशि
Image Source : india tvMangal Gochar
मंगल के गोचर से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। अपने भाई-बहनों के सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को इस गोचर के दौरान लाभ की प्राप्ति होगी। मंगल के प्रभाव से नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी होगी। करियर में सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर सम्मान और प्रसिद्धि मिलेगी। यात्राओं के भी योग हैं। दुश्मनों पर जीत हासिल करेंगे।
ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। )
ये भी पढ़ें -
Latest Lifestyle News