1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Tips To Get Rid Of Rat: चूहों को घर से दूर भगाने के लिए ट्राई करें ये घरेलू उपाय, हो जाएंगे रफूचक्कर

Tips To Get Rid Of Rat: चूहों को घर से दूर भगाने के लिए ट्राई करें ये घरेलू उपाय, हो जाएंगे रफूचक्कर

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 10, 2022 01:00 pm IST,  Updated : Jun 10, 2022 01:00 pm IST

Tips To Get Rid Of Rat: अगर आप भी चूहों को घर से भगाना चाहते हैं तो ये उपाय अपानकर आप इसे घर से दूर भगा सकते हैं। आइए जानते हैं।

Tips To Get Rid Of Rat- India TV Hindi
Tips To Get Rid Of Rat Image Source : INDIA TV

Highlights

  • घर पर चूहों का होना किसी बड़ी आफत से कम नहीं है।
  • ये घर पर मौजूद हर एक चीज को कुतरकर खराब कर देते हैं।

Tips To Get Rid Of Rat:  घर पर चूहों का होना किसी बड़ी आफत से कम नहीं है। ये घर पर मौजूद हर एक चीज को कुतरकर खराब कर देते हैं, फिर चाहे वो अनाज हो, कपड़े हो या फिर कोई अन्य समान। ये न केवल सामान को कुतर डालते हैं बल्कि कई तरह की बीमारियां भी फैलाते हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि इन्हें घर से भगाया जाए। 

ऐसे में लोग चूहों के आंतक से छुटकारा पाने के लिए तरह तरह के उपाय आजमाते हैं जिनमें से कुछ का असर होता है और कुछ तो बिल्कुल ही बेअसर हो जाते हैं। वहीं कुछ लोग घर से चूहों को भगाने के लिए रैट किलर का इस्तेमाल करते हैं जिससे चूहा घर में ही मर जाता है और ऐसे में गंदी बदबू फैल जाती है।  

अगर आप भी चूहों को घर से भगाना चाहते हैं तो ये उपाय अपानकर आप इसे घर से दूर भगा सकते हैं। आइए जानते हैं। 

घर से चूहे भगाने के घरेलू उपाय

लाल मिर्च

अगर आप भी घर से चूहों को दूर भगाना चाहते हैं तो ऐसे में आप लाल मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए घर के अधिकतर जगहों पर थोड़ी लाल मिर्च डाल दें। ऐसा करने से चूहे दोबारा नहीं आएंगे। 

तेजपत्ता

Tejpatta
Image Source : FREEPIKTejpatta

तेजपत्ता भी चूहों को भगाने में मदद कर सकता है। दरअसल, तेजपत्ते की खूशबू चूहों को पसंद नहीं होती है। ऐसे में आप उन जगहों पर तेजपत्ता रख दें जहां पर चूहे ज्यादा आते हैं। 

प्याज 

चूहों को भगाने का यह सबसे बेस्ट तरीका है। क्योंकि चूहों को प्याज की गंध बिल्कुल भी पसद नहीं होती है। इसके लिए आप चूहे के बिल के साथ-साथ उन जगहों पर प्याज का टुकड़ा रख दें जहां पर चूहे आते हैं।  

पुदीने का तेल

पुदीने का तेल
Image Source : FREEPIKपुदीने का तेल

पुदीने के तेल की भी खुशबू चूहों को पसंद नहीं होती है। इसके लिए आप कॉटन बॉल में थोड़ा सा पुदीने का तेल डालकर उन जगहों पर रख दें जहां पर चूहे आते हैं। ऐसा करने से वो नहीं आएंगे।

ये भी पढ़ें - 

Aries Monthly Horoscope June 2022: मेष राशि वालों को हो सकती है ये परेशानी

Shani Vakri Gochar: शनि चल रहे हैं उल्टी चाल, इन 5 राशियों को हो सकता है धन का नुकसान

Vastu Shastra: घोड़ों की किस रंग की तस्वीर या मूर्ति लगाने से मिलेगी सफलता? जानिए

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल