शास्त्रों के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि अगर इस दिन भोलेनाथ कि सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है साथ ही सभी मनोकामना भी पूरी होती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की पूजा- आराधना करनी चाहिए।
इस दिन खासतौर पर शिवजी के साथ माता पार्वती और नंदी को जल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही चंदन, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल भी चढ़ाने चाहिए। ये सभी चीजें भगवान शिव को बेहद प्रिय हैं इसलिए भोलेनाथ खुश होकर अपनी भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इस दिन घी, शक्कर और गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए और धूप, दीप से आरती करनी चाहिए। शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध भी चढ़ाना चाहिए। ये सभी चीजें करने से भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है।
शिव पूजन में इन बातों का रखें ध्यान
शिव पूजन में कई सारी ऐसी चीजें अर्पित की जाती हैं जो किसी अन्य भगवान को नहीं चढ़ाई जाती है, जैसे - आक,बेलपत्र, भांग आदि। ठीक इसी तरह कई चीजें ऐसी भी होती हैं जो भोलेनाथ को नहीं अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको पूजा का फल मिलने के बजाय नुकसान पहुंच सकती हैं। जानिए कौन सी हैं वो चीजें।
शंख
शंख भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय हैं। लेकिन भगवान शिव ने शंखचूर नामक असुर का वध किया था जिसकी वजह से शंख शिव जी की पूजा में वर्जित माना जाता है।
कुमकुम या रोली
मान्यता है कि शिव जी को कुमकुम और रोली नहीं लगाई जाती है।
तुलसी का पत्ता
भोलेनाथ को तुलसी का पत्ता भी नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि, असुर राज जलंधर की कथा के अनुसार जलंधर की पत्नी वृंदा तुलसी का पौधा बन गई थी और भगवान शिव ने जलंधर का वध किया था। जिस वजह से वृंदा ने शिव पूजन में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल न करने की बात कही थी।
नारियल पानी
भगवान शिव का अभिषेक नारियल पानी से नहीं करना चाहिए।
फूल
भगवान शिव के भक्तों को कभी भी उनकी पूजा के दौरान केतकी या केवड़ा के फूल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावे शिव को कनेर और कमल के अलावा लाल रंग के फूल भी प्रिय नहीं हैं।
हल्दी
भगवान शिव के भक्तों को शिव पूजन के दौरान हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए।
डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। इसलिए इस धातु को धारण करने से पहले ज्योतिष या रत्नों की विशेषता जानने वाले एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।
Latest Lifestyle News