चलिए अब बात करते हैं कि हम कहां घूमें-
घूमने का शौक तो मुझे हमेशा से रहा है। नेचर के बीच जाना तो ऐसा लगता है मानो कोई सबसे खास है जिसे मैं अपने दिल की हर बात को बता सकती है। तो अब हमने एक नए पल की यादगार शुरुआत नैनी लेक से की।
जब हम होटल से फ्रेश होकर नैनी लेक के पास पहुंचे तो वहां एक मनोरम दृश्य देखकर बस ऐसा लगा कि बाहें फैला कर यही कहें कि वाह क्या लाइफ है...इस लाइफ के लिए शुक्रिया... काश में यही रह जाऊं.. लेक पहाड़ों से घिरी हुई जिसमें आधे में धूप तो आधे में छांव और आपके बदन को छूती हुई ठंड़ी-ठंडी हवा मानो आपसे बातें कर रही हो और खेलने की कोशिश कर रही हो। आपके दिमाग की हर नस को वो स्थिर कर देगी। बस फिर क्या था उस पल को जीने के लिए मैं तो आतुर ही हो गई और फिर शुरू हुआ फोटोग्राफी का दौर। मैं हर एक पल को अपने कैमरे में कैद करना चाहती थी जिसके साथ ही अपनी यादे संजो पाऊं और मैंने यही किया।
हम जब ऊपर नैनी व्यूह में पहुंचे तब तक अंधेरा हो गया। वहां से नैना लेक का दृश्य देखा तो आंखो को यकीन नहीं हुआ कि धरती पर इतनी सुंदर भी जगह है जिसका एक आकार है, वो भी एक आम की तरह। बस एक ही बात मुंह से निकली, 'WOW'