BLOG: नैनीताल... एडवेंचर के साथ-साथ शांति भी है, यहां आपको हो जाएगा जिंदगी से प्यार
Blog Nainital:नैनीताल जहां पर जिंदगी से प्यार हो जाएगा और ऐसा सुकून शायद ही आपको कहीं और मिले। वहां एंडवेंचर के साथ-साथ शांति है और खूबसूरत शाम के साथ एक नई सुबह के आने का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है।
जब हमने इसका नाम सुना तो लगा अच्छा लवर्स प्वाइंट है। तो कुछ तो अलग होगा लेकिन वहां पहुंचे तो ऐसा लगा कि यह लवर्स प्वाइंट नहीं सुसाइड प्वाइंट है। वहां पता किया तो पता चला इसे इस नाम से भी जानते है। वहां मौजूद एक सज्जन ने जब मजाकिया तौर में बताया कि किसी को यहीं प्यार मिला होगा और उसे धोखा भी मिल गया होगा तो उसने सुसाइड कर लिया हो इसीलिए इसे इन नामों से जानते है। इस पर वहां खड़ा हर शख्स हंस पड़ा। इसके बाद हम यहां एक स्पेशल चाय पीकर आगे बढ़ गए।
