BLOG: नैनीताल... एडवेंचर के साथ-साथ शांति भी है, यहां आपको हो जाएगा जिंदगी से प्यार
BLOG: नैनीताल... एडवेंचर के साथ-साथ शांति भी है, यहां आपको हो जाएगा जिंदगी से प्यार
Shivani Singh
Published : Feb 07, 2018 10:23 pm IST, Updated : Nov 22, 2021 12:49 pm IST
Blog Nainital:नैनीताल जहां पर जिंदगी से प्यार हो जाएगा और ऐसा सुकून शायद ही आपको कहीं और मिले। वहां एंडवेंचर के साथ-साथ शांति है और खूबसूरत शाम के साथ एक नई सुबह के आने का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है।
nainital
नैनीताल का मल्लीताल और तल्लीताल
यहां पर आप थोड़ा सा कंफ्यूज हो जाओंगे कि आखिर मल्लीताल कहां है और तल्लीताल कहां है। तो हम आपको बता दें कि नैनीताल का ऊपरी भाग मल्लीताल है और निचला भाग तल्लीताल है।
nainital
हर धर्म एक ही जगह
जब हम नयना देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे तो वहां चारों ओर का मनोरम दृश्य देखकर दिल बाग-बाग हो गया इसलिए नहीं कि वहा का नजारा अच्छा लगा बल्कि इसलिए क्योंकि एक ही जगह हर धर्म के पावन स्थल वहां मौजूद थे। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा सब एक ही जगह मौजूद था जहां पर आप अच्छी अनुभुति करेंगे।