Weird foods in india: भारत दो चीजों के लिए हमेशा से जाना जाता है। पहले को यहां हर मील पर बदलती संस्कृति और दूसरा खाना। जी हां, भारत के लोग अपना जीवन बिना अच्छे खाने के सोच ही नहीं सकते। वो जहां जाते हैं पहले खाने के बारे में सोचते हैं और पेट भर खाना खा कर ही अपना काम शुरू करते हैं। ऐसे में आपको भारत में मिलने वाले उन फूड्स के बारे में भी जानना चाहिए, जिनका नाम भी आपको अजीब लग सकता है।
90% लोग नहीं जानते भारत में मिलने वाले इन फूड्स के बारे में-Unusual Dishes of India in Hindi
1.बंगाल का माछेर डिमर बोरा-Macher dimer bora
बंगाली अपनी मछलियों और इनसे जुड़ी रेसिपीज के लिए जाने जाते हैं। ऐसी ही एक बंगाली डिश हैमाछेर डिमर बोरा। ये मछली के अंडे के साथ तले हुए पकोड़े हैं, जो चने के आटे और मसालों के घोल में लपेट कर बनाया जाता है। बारिश के मौसम में यहां लोग इसे खूब खाते हैं। मछली के अंडे से बने इसे पकोड़े के लिए लोग अलग-अलग स्वाद वाली मछलियों का इस्तेमाल करते हैं।
Image Source : freepikMacher dimer bora
2. मेघालय का जदोह या खसी पुलाव-Jadoh or Khasi Pulao
भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में जदोह काफी फेमस फूड है। दरअसल, ये मेघालय की खासी जनजातियों के बीच लोकप्रिय है। ये जदोह या खसी पुला बकरे के मांस के टुकड़ों के साथ पकाए गए लाल चावल से बनता है। इसमें काले तिल का भी इस्तेमाल होता है। इसके अलावा कई जगहों पर इसके लिए सूअर के मांस का भी इस्तेमाल किया जाता है।
3. मध्य प्रदेश का भुट्टा कीस -Bhutte Ka Kees
भुट्टे का कीस, मध्य प्रदेश में मुख्य रूप से इंदौर का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसमें मकई को कस करके केवल मसालों के साथ पकाया जाता है और फिर दूध के साथ उबाला जाता है। यह स्वादिष्ट नाश्ता के रूप से लोग खाते हैं और इसे पौष्टिक माना जाता है।
Image Source : freepikChaman Qaliya
4. कश्मीर का चमन कालिया-Chaman Qaliya
चमन कालिया, पनीर, दूध, दही और मसालों से बनी एक कश्मीरी डिश है। ये ग्रेवी कश्मीरी मसालों के नाजुक स्वाद से भरी हुई है, लेकिन पकवान का असली सार उस बर्तन में निहित है जिसमें इसे पकाया जाता है। दरअसल, इसे कश्मीरी मिट्टी के बर्तनों में बनाया जाता है। जिससे इसका अपना अनूठा स्वाद और सुगंध होता है।
Latest Lifestyle News