Famous museums in delhi: वीकेंड पर कई बार हम यूंही घर में बैठे रह जाते हैं। कोई फिल्म नहीं देखते, न कहीं शॉपिंग करते हैं और न ही किसी से मिलने का मन होता है। ऐसे में आप थोड़ा सा अलग हटकर अपना और अपने घरवालों का ज्ञान बढ़ाने का काम कर सकते हैं। अगर घर में बच्चे हों तो वो और भी कुछ हो जाएंगे। दरअसल, आज हम आपको दिल्ली के फेमस म्यूजियम घूमने के बारे में बताएंगे। ये म्यूजियम इतने खास हैं कि यहां जाने से आपको कुछ चीजों का इतिहास पता चलेगा तो, कुछ चीजों की जानकारी बढ़ेगी। तो, जानते हैं इन फेमस म्यूजियम के बारे में।
दिल्ली के 4 फेमस म्यूजियम-Famous museums in delhi
1. नेशनल रेल म्यूजियम
नेशनल रेल म्यूजियम बेहद खूबसूरत जगह है। ये नई दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में है और पास का मेट्रो स्टेशन खान मार्केट है। नेशनल रेल म्यूजियम मंगलवार से रविवार तक 10 से 5 बजे शाम तक खुला रहता है। इस बीच आप यहां कभी भी और किसी भी दिन जा सकते हैं। यहां बच्चों की टिकट 10 से 20 रुपए और बड़ों की टिकट 50 से 100 रुपए है। यहां आपरो रेलवे से जुड़ी तमाम रोचक चीजें पता चलेंगी।
Image Source : socialtaramandal
2. नेहरू तारामंडल
नेहरू तारामंडल बच्चों के लिए घूमने की परफेक्ट प्लेस हो सकती है। आप यहां जाकर ब्रह्मांड, तारों, सितारों और खगोलीय घटनाओं से जुड़ी जिज्ञासा को शांत कर सकते हैं। ये आपके लिए जानकारी वाली जगह हो सकती है। नेहरू तारामंडल तीन मूर्ति भवन के पास है। आप यहां के लिए लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन या उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन जा सकते हैं। ये सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है। सोमवार को बंद रहता है। यहां छात्रों के लिए प्रवेश शुल्क 50 है और बड़ों के लिए 100 रुपए है।
Image Source : socialdoll house
3. नेशनल म्यूजियम
नेशनल म्यूजियम भारत के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है। 1949 में स्थापित इस म्यूजियम में आपको भारत के पुराने इतिहास और युग से लेकर आधुनिक कला कृतियों तक विभिन्न प्रकार की चीजें देखने को मिलेंगी। यह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन आता है। यहां जाने के लिए जनपथ मेट्रो स्टेशन जाएं। फिर यहां से मौलाना आजाद मार्ग के चौराहे तक जाएं, वहीं पर ये म्यूजियम है। मंगलवार से रविवार सुबह 10 से शाम 6 बजे तक म्यूजियम खुला रहता है। यह सोमवार और सभी राष्ट्रीय अवकाश के दिन बंद रहता है।
4. शंकर इंटरनेशल डॉल म्यूजियम
शंकर इंटरनेशल डॉल म्यूजियम नई दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर नेहरू हाउस की पहली मंजिल पर स्थित है। यहां से सबसे पास मेट्रो स्टेशन आईटीओ (ITO) होगा। संग्रहालय सुबह 10 बजे से शाम 6.00 बजे तक खुला रहता है। सोमवार को बंद रहता है। प्रवेश शुल्क यहां का 15 रु है। यहां आप हर तरह की गुड़िया देख सकते हैं। तो, समय निकालें और इन जगहों पर घूमकर आएं।
Latest Lifestyle News