1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. 100 रु की पेंटिंग से लेकर झूमर तक, दिवाली से पहले घर को देना है Makeover तो यहां हैं सबसे सस्ते सजावटी सामान

100 रु की पेंटिंग से लेकर झूमर तक, दिवाली से पहले घर को देना है Makeover तो यहां हैं सबसे सस्ते सजावटी सामान

 Published : Oct 03, 2023 04:30 pm IST,  Updated : Oct 03, 2023 04:30 pm IST

12 नवंबर 2023 को दीपावली है और अक्टूबर शुरू हो चुका है। ऐसे में घर की सजावट और मेकओवर के लिए ज्यादा समय नहीं है। तो, पृतपक्ष के बाद आप यहां से जाकर अपने घर के लिए सस्ते दामों पर सुंदर सजावटी सामान (diwali decoration items) ले सकते हैं।

diwali decoration items- India TV Hindi
diwali decoration items Image Source : SOCIAL

दिवाली 2023 के लिए अब ज्यादा समय नहीं है।  12 नवंबर 2023 को दीपावली है और अक्टूबर में ही आपको लगभग अपने घर के लिए सारी शॉपिंग कर लेनी चाहिए। दिवाली पर सबसे ज्यादा ध्यान हमारा घर की सजावट पर होता है। बहुत से लोग अपने ड्राइंग रूम  और बाकी कमरों के मेकओवर करते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही चाह रहे हैं पर ज्यादा पैसा नहीं खर्च करना चाहते तो ये शॉपिंग प्वाइंट्स आपके लिए ही हैं। यहां आपको तरह-तरह के घर सजाने की चीजें मिल जाएंगी। तो, जानते हैं इस दिवाली होम डेकोर की शॉपिंग (cheapest home decor market) के लिए कहां जाएं। 

दिवाली की सजावट का सामान कहां से लें-Cheapest home decor market in hindi

1. सदर बाजार, दिल्ली

दिवाली की सजावट का सामान खरीदना है तो आपके लिए सदर बाजार सबसे परफेक्ट प्लेस हो सकती है। यहां आप वॉल हैंगिंग की चीजें ले सकते हैं, लैंपशेड, घड़ियां और हैंड ऑर्ट और अलग-अलग स्थानों से आए कुछ खास डेकोर आइटम्स ले सकते हैं। तो, यहां जाने के लिए सबसे नजदीक सदर बाजार मेट्रो स्टेशन जाएं। वहां से बाहर निकलकर पैदल चलकर आप इस बाजार तक पहुंत सकते हैं।

ब्राइडल ज्वेलरी से लेकर Western Accessories तक, काफी सस्ते दाम पर खूबसूरत गहनों के लिए फेमस है दिल्ली का ये बाजार

2. सेंट्रल मार्केट, लाजपत

लाजपत नगर का सेंट्रल मार्केट, होम डेकोर की शॉपिंग के लिए बेस्ट जगह है। इस मार्केट की खास बात ये है कि आप यहां से काफी सारी चीजें ले सकते हैं। जैसे कि आप पहले तो यहां से पेंटिंग्स ले सकते हैं। तरह-तरह के झूमर ले सकते हैं। वॉल हैंगिंग ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से तमाम प्रकार के कवर, कुशन, परदे और न जाने क्या-क्या यहां से खरीद सकते हैं। 

cheapest home decor market
Image Source : SOCIALcheapest home decor market

3. बंजारा मार्केट,गुरुग्राम

अगर आप लकड़ी की चीजों को खरीदने के शौकीन हैं तो आपको बंजारा मार्केट जाना चाहिए। दिल्ली में भी बंजारा मार्केट है लेकिन असली वाला बीपीटीपी एस्टायर, सेक्टर 70ए, गुरुग्राम में है। यहां उत्पादों की विशाल रेंज और विविधता है और सबकुछ सस्ती कीमतों पर। आप सुंदर-सुंदर टोकरियां, फ्रेम, फूलदान, लालटेन, जार सेट, और रसोई तक के कई सामान यहां से ले सकते हैं। 

आप पर भी चढ़ता है मोमोज खाने का भूत तो जाएं दिल्ली के ये 5 Famous Momos Point

4. टिप टॉप मार्केट, करोल बाग

करोल बाग का टिप टॉप मार्केट काफी फेमस है। इस बाजार में कई दुकानें हैं जिनमें बेहद शानदार घरेलू सजावट के सामान सस्ते दामों पर मिल जाएंगे। आप लैंपशेड, चायदानी, टेबल रनर, बरतन, पेंटिंग और कैंडिल जैसी बहुत कुछ यहां से खरीद सकते हैं। तो, दिवाली से पहले यहां जाकर एक बार घूम आएं और अपने हिसाब से पसंद की चीजें ले आएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल