Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. सिर्फ दो दिन की है छुट्टी? दिल्ली के आस-पास इन खास जगहों का बनाएं टूर प्लान

सिर्फ दो दिन की है छुट्टी? दिल्ली के आस-पास इन खास जगहों का बनाएं टूर प्लान

Written By: Pallavi Kumari @Shabdita_Pallav Published : Sep 30, 2023 10:00 am IST, Updated : Sep 30, 2023 10:00 am IST

Places to visit near delhi: अगर आपके पास दो दिन की छुट्टी है तो आप दिल्ली के आस-पास इन जगहों पर घूमकर आ सकते हैं। तो, जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से।

Places to visit near delhi- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL Places to visit near delhi

Places to visit near delhi: कई बार हमारा मन एक ही जगह पर रहते रहते बोर हो जाता है और फिर लगता है कहीं चले जाएं। फिर याद आता है कि हमारे पास छुट्टी तो है ही नहीं कि कहीं हो आएं। तो, ऐसे लोगों को इस बारे में जरूर जानना चाहिए। दरअसल, आज हम आपको दिल्ली के आस-पास की उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप दो दिन की छुट्टी भी घूमकर आ सकते हैं। यहां आपको जाने और आने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगेगा और आपको इसके लिए ज्यादा प्लानिंग भी करने की जरूरत नहीं है। 

दो दिन की छुट्टी में जाएं इन 2 जगहों पर-Places to visit near delhi for 2 days in hindi

1. आगरा

दो दिन की छुट्टी में अगर आप अपना मूड चेंज करने के लिए कहीं जाना चाहते हैं तो आप आगरा जा सकते है। ये दिल्ली से बस 230 km की दूरी पर ही है। आप यहां ताजमहल जा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के पास के बाजारों में भी घूमने जा सकते हैं। आप यहां एक दिन ताजमहल घूमकर और दूसरे दिन आराम से रहकर वापिस आ सकते हैं। ये आपके लिए थोड़ा चेंज और थोड़ा आरामदेह सफर होगा। 

मौसम की पहली बर्फबारी तले Gulmarg ने ओढ़ी सफेद चादर, जानें आप कैसे पहुंच सकते हैं यहां तक

2. मथुरा जाएं

दो दिन की छुट्टी में आप मथुरा जा सकते हैं। यहां तो आप तमाम जगहों पर घूम सकते हैं। जैसे आप मथुरा कृष्ण मंदिर जा सकते हैं। आप यहां के नंदीवन में जा सकते हैं। बाके बिहारी जा सकते हैं। प्रेम मंदिर जा सकते हैं। इसके अलावा भी मथुरा में घूमने के लिए बहुत कुछ है बस आप अपना मन बनाएं और यहां घूमने निकल जाएं। साथ ही यहां जाने के लिए आपको बहुत पैसा खर्च करने या फिर टिकट खरीदने की भी जरूरत नहीं है। 

Places to visit in delhi
Image Source : SOCIALPlaces to visit in delhi

दिल्ली से बस 300km के अंदर ही हैं ये 5 हिल स्टेशन, वीकेंड पर एक चक्कर लगा सकते हैं आप

3. ऋषिकेश चले जाएं

 ऋषिकेश, दिमाग शांत करने के लिए परफेक्ट जगह है। आपको जब भी छुट्टी मिले आप यहां आराम से घूमकर आ सकते हैं। यहां जाने के लिए दिल्ली से बस और ट्रेन जाती रहती है। आपको बस अपनी टाइमिंग का चुनाव करना है और झोला उठाकर यहां पहुंच जाना है। इसके बाद आप यहां जाकर आस-पास के मंदिर, नदियों और झीलों की भी सैर कर सकते हैं।  तो, दो दिन की छुट्टी में घर पर बैठे न रहें बल्कि यहां घूमकर आएं।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement