Nilgiri hills: नीलगिरि हिल्स भारत के पश्चिमी घाट की एक पर्वत श्रृंखला है जो कि तमिलनाडू में पड़ता है। यहां कि खास बात ये है कि ये नीले रंग का है और देखने में बेहद ही खूबसूरत है। बताया जाता है कि यहां से दुनिया नीली नजर आती है और अलग से खूबसूरत लगती है। पर यहां जाने के पीछे दो वजह ये भी है कि इन पहाड़ियों में कुछ ऐसे हर्ब्स पाए जाते हैं जिनकी खुशबू आपको उस वातावरण में मिल जाएगी। इस खुशबू से आप बेहतर महसूस करेंगे और आप अपना स्ट्रेस भूल जाएंगे। तो, आइए जानते हैं इस पर्वत के बारे में बहुत कुछ। साथ ही ये भी जानेंगे कि यहां कैसे जाएं।
नीलकुरिंजी फूलों के लिए जानी जाती Nilgiri hills
बता दें कि नीलगिरी हिल्स सबसे ज्यादा फेमस अपने फूलों की वजह से है। माना जाता है कि यहां हर 12 साल में नीलकुरिंजी फूल खिलता है, जिससे पूरा पहाड़ नीला नजर पड़ता है। इसलिए इस जगह का नाम नीलगिरि हिल्स पड़ा है। इस दौरान ऐसा लगता है कि आसान और जमीन दोनों एक जैसे ही हो गए है। ये टूरिस्टों को काफी आकर्षित करता है और मन खुश कर देता है।
Image Source : freepiknilgiri_flowers
नीलगिरी हिल्स कैसे जाएं-How to reach Nilgiri hills
नीलगिरी हिल्स के सबसे पास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोयम्बटूर है जो नीलगिरी से लगभग तीन घंटे की ड्राइव पर है। तो आपको भारत के सभी बड़े शहरों से यहां के लिए फ्लाइट मिल जाएगी। इसके अलावा आप ट्रेन से ऊटी रेलवे स्टेशन तक जा सकते है। ऊटी रेलवे स्टेशन तमिलनाडु के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। यहां से आप नीलगिरी जा सकते हैं।
Image Source : nilgiri hills how to gonilgiri hills how to go
तो, अगर आप अपनी आंखों को आराम पहुंचाना चाहते हैं तो नीलगिरी जरूर जाएं। ये बेहद ही खूबसूरत है और मन को खुश कर देता है। खास बात ये है कि यहां आप अपने परिवार और दोस्तों तक के साथ जा सकते हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News