होटल मालिक को चिकन न खिलाना पड़ा भारी, नशे में धुत्त शराबियों ने किया 'गलत काम'
होटल मालिक को चिकन न खिलाना पड़ा भारी, नशे में धुत्त शराबियों ने किया 'गलत काम'
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 11, 2021 08:12 am IST, Updated : Jan 11, 2021 11:46 am IST
शराब के नशे में कई बार इंसान होश खो बैठता है और कुछ ऐसा कर गुजरता है, जिसका उसे खुद अंदाजा नहीं होता और फिर बाद में होश आने पर मलाल करने के बजाय आदमी कुछ नहीं कर पाता।
Image Source : INDIA TVहोटल मालिक को चिकन न खिलाना पड़ा भारी, नशे में धुत्त शराबियों ने किया 'गलत काम'
नागपुर. शराब के नशे में कई बार इंसान होश खो बैठता है और कुछ ऐसा कर गुजरता है, जिसका उसे खुद अंदाजा नहीं होता और फिर बाद में होश आने पर मलाल करने के बजाय आदमी कुछ नहीं कर पाता। ताजा मामला सामने आया है महाराष्ट्र के नागपुर से जहां रविवार को नशे में धुत दो शराबियों ने एक होटल में आग लगा दी।
दरअसल, नागपुर में रविवार को दो युवक शंकर तायडे (29 साल) और सागर पटेल (19 साल) शराब के नशे में धुत होकर सड़क किनारे चलाए जाने वाले एक होटल में पहुंचे और होटल मालिक से चिकन खिलाने के लिए लेकिन जब होटल मालिक ने चिकन परोसे जाने से इंकार कर दिया तो दोनों भड़क उठे और उन्होंने कथित तौर पर होटल में आग लगा दी।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी शंकर तायडे (29) और सागर पटेल (19) रविवार तड़के बेलतरोडी इलाके के एक होटल में पहुंचे और चिकन की मांग की। उन्होंने बताया कि जब होटल मालिक ने उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने वहां आग लगा दी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।