Akasa ने तेज की टेक-ऑफ की तैयारी, 72 एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए Boeing के साथ किया सौदा
Akasa ने तेज की टेक-ऑफ की तैयारी, 72 एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए Boeing के साथ किया सौदा
India TV Paisa Desk
Published : Nov 16, 2021 07:05 pm IST, Updated : Nov 16, 2021 07:05 pm IST
अकासा को अभी एयर ऑपरेटिंग परमिट लेना शेष है, जो शेड्यूल्ड कमर्शियल सर्विस शुरू करने के लिए अनिवार्य होता है।
Image Source : PIXABAYAkasa set for takeoff, inks deal with Boeing for 72 aircraft
नई दिल्ली। अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला समर्थित अकासा एयरलाइंस ने अपने टेक-ऑफ की तैयारी तेज कर दी है। अकासा एयरलाइंस ने विमान निर्माता कंपनी बोइंग को 72 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है। अकासा एयर ने भारत में सेवा शुरू करने के लिए अमेरिका स्थित एयरोस्पेस कंपनी बोइंग को 737 मैक्स मॉडल के 72 विमानों का ऑर्डर दिया है। अकासा के अगले साल परिचालन शुरू करने की उम्मीद है।
अकासा एयर और बोइंग द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि पहली आपूर्ति अगले साल की शुरुआत से शुरू की जाएगी। इस ऑर्डर में 737 मैक्स परिवार के दो संस्करण शामिल हैं, जिसमें 737-8 और उच्च क्षमता वाला 737-8-200 शामिल है। नागर विमानन मंत्रालय ने पिछले महीने भारत में अकासा एयर के परिचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिया था।
अकासा को अभी एयर ऑपरेटिंग परमिट लेना शेष है, जो शेड्यूल्ड कमर्शियल सर्विस शुरू करने के लिए अनिवार्य होता है। यह ऑर्डर बोइंग के लिए एक बड़ा अवसर है, जो भारतीय नैरो बॉडी एयरक्राफ्ट मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है।