HDFC Bank उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, RBI ने 8 माह बाद दी नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की अनुमति
HDFC Bank उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, RBI ने 8 माह बाद दी नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की अनुमति
India TV Paisa Desk
Published : Aug 18, 2021 11:03 am IST, Updated : Aug 18, 2021 11:03 am IST
आरबीआई द्वारा नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की अनुमति देने के बाद निवेशकों में खुशी है और उन्होंने एचडीएफसी बैंक के शेयरों में खरीदारी की।
Image Source : INDIA TVGood news for HDFC Bank Customer, RBI allows to sell new credit cards
नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने बुधवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए कार्ड जारी करने के लिए बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों में राहत दी है। पिछले दो वर्षों में एचडीएफसी बैंक की इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और भुगतान सेवाओं में बाधा की कुछ घटनाओं के चलते आरबीआई ने दिसंबर और फरवरी में आदेश जारी कर नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगाई थी।
एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आरबीआई ने 17 अगस्त 2021 को अपने एक पत्र के माध्यम से नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर लगाए गए प्रतिबंध में ढील दी है। एचडीएफसी बैंक ने आगे कहा कि आरबीआई की अगली समीक्षा तक डिजिटल 2.0 के तहत नियोजित डिजिटल कारोबार गतिविधियों के तहत नई पेशकश पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। बैंक ने कहा कि हम आरबीआई के साथ मिलकर काम जारी रखेंगे और सभी मानकों पर अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
इस खबर के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी के शेयर में दो प्रतिशत का उछाल आया। आरबीआई द्वारा नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की अनुमति देने के बाद निवेशकों में खुशी है और उन्होंने एचडीएफसी बैंक के शेयरों में खरीदारी की। आरबीआई ने आठ माह बाद एचडीएफसी को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की अनुमति दी है। इसके बाद बैंक का शेयर 1.61 प्रतिशत उछलकर 1539.10 रुपये से 1550 रुपये पर पहुंच गया। बीएसई पर इंट्रा-डे के दौरान बैंक ने 1564.75 रुपये का स्तर छुआ। बैंक का मार्केट कैप 8,51,282.53 करोड़ रुपये हो गया।